{"_id":"6111764f8ebc3efccb272723","slug":"another-house-offered-by-ghaghra-felling-azamgarh-news-vns6052309170","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा कटान की भेंट चढ़ा एक और घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा कटान की भेंट चढ़ा एक और घर
विज्ञापन
जहानागंज के चक्रपानपुर के पास कनैला गांव मे राहुल सांकृत्यायन जी का पैतृक आवास।
- फोटो : AZAMGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी का क्रम निरंतर जारी है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही नदी में कटान तेज हो रही है। कटान के कारण बगहवा में राणा प्रताप का घर घाघरा में विलीन हो गया है दो और घर कटान के मुहाने पर हैं।
डिघिया नाले पर रविवार को नदी का जलस्तर 70.50 मीटर दर्ज किया गया था जो सोमवार को 15 सेमी बढ़कर 70.65 मीटर हो गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 70.40 मीटर है। बदरहुंआ नाले पर रबिवार को नदी का जलस्तर 71. 14 मीटर दर्ज किया गया था जो सोमवार को 14 सेमी बढ़कर 71.28 मीटर हो गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 71.68 मीटर है। विगत 24 घंटे में नदी का जलस्तर 14 और 15 सेमी बढ़ा है। नदी के जलस्तर में लगातार दो दिनों से बढ़ोतरी हुई है। कटान थमने का नाम नहीं ले रही है। पांच जगहों पर नदी की कटान तेज हो गई है। बगहवा गांव के पास 10 मकान नदी के मुहाने पर हैं। नदी की तेज कटान से लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोग अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। देवारा के लोगों की दुश्वारियां घटने के बजाए बढ़ती जा रही है। पिछले कई दिनों से नदी के जलस्तर में आ रही कमी से लोगों ने राहत महसूस की थी पर रविवार से हो रही बढ़ोत्तरी लोगों की नींद उड़ा रही है। परसिया, गांगेपुर, झगरहवा, देवारा खास राजा और वासु का पूरा में कटान तेज हो गई है। बगहवा में आज भी तीन मकान कटान की जद में हैं। राम बच्चन यादव, राम सिंगार यादव का घर कट रहा है। राणा प्रताप का मकान नदी में विलीन हो चुका है।
डीएम ने किया कटान का निरीक्षण
लाटघाट। डीएम राजेश कुमार ने सोमवार को घाघरा नदी के कटान क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान वह कटान रोकने के लिए हो रहे प्रयास से नाराज नजर आए। उन्होंने कहा कि 100 की जगह 200 लेबर लगाएं, बंबू क्रेट हमेशा पर्याप्त तैयार रखें। काम की प्रगति धीमी देखकर डीएम ने अधिशासी अभियंता दिलिप कुमार से कहा किकाम में तेजी लाएं। अधिशासी अभियंता ने कहा कि 100 लेबर और पांच बंबू क्रेट तैयार हो जा रहे हैं। जो डंप किया जा रहा है। लेबर और बंबू क्रेट पत्थर बढ़ाने के लिए डीएम ने सिंचाई भाग को आदेश दिया। इस मौके पर एडीएम वित्त गुरु प्रसाद गुप्ता, एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ, सीओ सगड़ी महेंद्र कुमार, एसडीएम गौरव कुमार, थानाध्यक्ष रोनापार, चौकी प्रभारी महुला उपस्थित रहे।