फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Another gate will be installed towards Bandhe

Azamgarh News: बंधे की ओर लगेगा एक और गेट

Tue, 30 Jul 2024 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Another gate will be installed towards Bandhe
आजमगढ़। रोडवेज क्षेत्र में लगने वाले जाम को समाप्त करने की कवायद शुरू हो चुकी है। परिवहन विभाग, पीडब्ल्यूडी और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से बंधे का निरीक्षण किया। इस दौरान बंधे की तरफ एक और गेट लगाने की बात तय हुई।
विज्ञापन

रोडवेज क्षेत्र से आवागमन करने वाले लोगों को जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। गाड़ियों के हार्न के कारण भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सोमवार के अंक में अमर उजाला ने इस खबर का प्रकाशन किया। इसे संज्ञान में लेते हुए सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मंडलायुक्त ने अधिकारियों को इस समस्या से निजात दिलाने का निर्देश दिया। इस क्रम में सोमवार को परिवहन विभाग, पीडब्ल्यूडी और यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने रोडवेज के पीछे बंधे का निरीक्षण किया। इसमें यह तय हुआ कि बंधे की तरफ एक और गेट लगाया जाए। साथ ही बवाली मोड़ से रोडवेज तक के मार्ग को दोनों तरफ दो-दो फीट चौड़ा किया जाए। ताकि जब इधर से गाड़ियां आएं तो उन्हें आवागमन में किसी प्रकार की समस्या न हो। इसमें एक समस्या यह आ रही है कि जो जमीन है वह बाढ़ खंड की है। तब यह निर्णय लिया गया कि बाढ़ खंड से इस जमीन को मांगा जाए। साथ ही शासन को भी पत्र भेजकर जमीन रोडवेज को देने का आग्रह किया जाए।
विज्ञापन

00
मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मंडलायुक्त दो बार रोडवेज को जाम से मुक्ति दिलाने का निर्देश दे चुके हैं। इसी को लेकर निरीक्षण किया गया है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि वह इस मार्ग का चौड़ीकरण कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डाॅ. आरएन चौधरी, एआरटीओ प्रवर्तन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed