फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Another death due to diarrhea

डायरिया से हुई एक और मौत

Sat, 24 Apr 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Another death due to diarrhea
अतरौलिया। कस्बे में डायरिया पर नियंत्रण नहीं हो सका है। शुक्रवार को उल्टी-दस्त से एक और मौत हो गई। कस्बे में इस बीमारी से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है और 250 से ज्यादा लोग पीड़ित हो चुके हैँ। चार दिन पहले नगर पंचायत की ओर से आपूर्ति किए जाने वाले पानी का नमूना जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
विज्ञापन

डेढ़ सप्ताह पूर्व कस्बे में नगर पंचायत की दूषित जलापूर्ति के चलते लोगों के बीमार होने का सिलसिला शुरू हुआ था जो अभी थमा नहीं है। कई लोगों ने पानी में काले व पीले कीड़े तैरने और दूषित पानी आने की सूचना नगर पंचायत प्रशासन को दी थी। देखते-देखते 250 लोग उल्टी-दस्त की बीमारी से पीड़ित हो गए। नगर पंचायत प्रशासन ने पानी में ब्लीचिंग पाउडर की मात्रा बढ़ाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली लेकिन इससे भी बीमारी पर रोक नहीं लग पाई है। बुधवार को डायरिया से एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि बृहस्पतिवार को भी दो लोगों ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार की रात ज्ञानचंद (38) ने दम तोड़ दिया। वह चार-पांच दिनों से उल्टी व दस्त पीड़ित थे। उन्हें अंबेडकरनगर जिले के बसखारी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम उसने दम तोड़ दिया। डायरियां से पांचवीं मौत होते ही कस्बे में हड़कंप मच गया। लोगों का कहना है कि न तो नगर पंचायत प्रशासन न ही स्वास्थ्य विभाग कोई सार्थक प्रयास कर रहा है। नगर पंचायत के लोग कुछ घरों पर घूम-घूम कर वीडियो बनाने में जुटे है, जिससे वे लोगों से यह कहवा रहे है कि उनके यहां नगर पंचायत के सप्लाई वाला पानी ही नहीं आता है। लोग आक्रोशित है और जिम्मेदारों की पहचान कर कार्रवाई की मांग कर रहे है।
विज्ञापन

चार दिन बाद भी नहीं आई पानी की जांच रिपोर्ट
अतरौलिया। नगर पंचायत क्षेत्र में दूषित पानी की सप्लाई के चलते फैले डायरिया की खबर समाचार पत्रों में प्रकाशित होने पर प्रशासनिक अमला कुछ जागा। नगर पंचायत द्वारा सप्लाई किए जाने वाले पानी की जगह-जगह से सैंपलिंग करायी गई और सैंपल जांच के लिए जल निगम के प्रयोगाशाला भेजा गया। चार दिन बाद भी पानी की जांच रिपोर्ट नहीं आ पाई है। इस बाबत पूछे जाने पर ईओ संपूर्णानंद तिवारी ने बताया कि अब तक जांच रिपोर्ट आई नहीं है। जैसे जांच रिपोर्ट आएगी उसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed