फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Another death due to corona infection in Azamgarh, 29 newly infected

आजमगढ़ में कोरोना संक्रमण से एक और मौत, 29 नये संक्रमित मिले

Wed, 07 Oct 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Another death due to corona infection in Azamgarh, 29 newly infected
आजमगढ़। जनपद में बुधवार को कोरोना संक्रमण से जहां बिलरियागंज की एक महिला की मौत हुई है, वहीं, कुल 29 नये संक्रमित पाए गए हैं। मंगलवार को 40 संक्रमित मिले थे। बुधवार को 24 कोरोना संक्रमित स्वस्थ घोषित किए गए हैं। अभी तक कुल 4810 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 4255स्वस्थ हो चुके हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 480 पहुंच गई है। रिकवरी दर 88 फीसदी के आसपास है। अब तक 93 मरीजों की मौत हुई हैं।
विज्ञापन

बिलरियागंज ब्लाक के लंगरपुर निवासी 53 वर्षीय महिला में 30 सिंतबर को बीएचयू में कोरोना संक्रमण की पुष्टी हुई थी। इनका इलाज वहीं पर चल रहा था। बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार उनका दाह संस्कार कराया गया है। बुधवार को कोविड-19 सैंपलों की आई जांच रिपोर्ट में शहर के राहुल नगर मड़या में एक, लालगंज में दो, बैरीडीह में एक, गदनपुर हिच्छनपट्टी में एक, शहर के कोलपांडेय में एक, टीचर्स कालोनी रहमतनगर में एक, जलालपुर गद्दोपुर में एक, गोठा में एक, पचरी भगतपुर में एक, बड़गहन में एक, उमरीकला में एक, सठियांव के रानीपुर में एक, ठेकमा के महुआरी में एक, मेहनंगर के सरदारगंज में एक, हरैया के टाडी में दो, बाका में एक, मोहम्मदपुर ब्लाक परिसर में एत, खरकौली में एक, परमेश्वरपुर में एक, पल्हनी में एक, कोलबाजबहादुर में एक, फूलपुर के बिलारमऊ में तीन लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed