फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Another corona suspect died in district hospital

जिला अस्पताल में एक और कोरोना संदिग्ध की मौत

Wed, 03 Jun 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Another corona suspect died in district hospital
आजमगढ़। जनपद के मंडलीय जिला अस्पताल में एक और कोरोना संदिग्ध की बुधवार सुबह मौत हो गई। यह मुंबई से आया हुआ प्रवासी था। उसके और परिजनों की सैंपलिंग की कार्रवाई की गई। अब इमरजेंसी को ट्रामा सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। अस्पताल को सैनिटाइज करा दिया गया है। इसके साथ ही बुर्जुग का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार करा दिया है।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सराय पलटू निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग मुंबई से आया था। सांस की समस्या होने पर परिजन उसको बुधवार सुबह छह बजे लेकर के जिला अस्पताल पहुंचे थे। इमरजेंसी में ले जाने पर पहले तो चिकित्सकों ने उसे भर्ती करने से इनकार किया। इस पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। हंगामे के बाद इसको इमरजेंसी में भर्ती कर लिया गया। 2 घंटे बाद सुबह 8 बजे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने बताया कि यह 30 तारीख को मुंबई से आया था। इससे चिकित्सकों के हाथ पांव फूल गए। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर विमल ने बताया की मरीज के परिजनों ने हिस्ट्री के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। बाद में बताने के बाद अब कोविड टेस्ट के लिए मरीज का सैंपल लिया जा रहा है। प्रभारी एसआईसी डॉ. एके सिंह ने बताया कि मरीज को सांस संबंधी समस्या थी। मरीज के साथ ही उसके साथ मौजूद एक महिला समेत दो अन्य लोगों की भी सैंपलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed