{"_id":"5d504fe68ebc3e6d1d71e3f8","slug":"another-accused-arrested-in-12-20-lakhs-robbery-case-azamgarh-news-vns4779227189","type":"story","status":"publish","title_hn":"12.20 लाख लूटकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12.20 लाख लूटकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में 29 जुलाई को वेस्टर्न यूनियन संचालक से हुई 12.20 लाख की लूट कांड के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये लुटेरे के पास से पुलिस ने लूट के 2.02 लाख रुपये व घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर लिया है।
वेस्टर्न यूनियन संचालक उमाशंकर जायसवाल से फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित इंटर कालेज के पास कार व बाइक सवार लुटेरों ने 12.20 लाख रुपये लूट लिए थे। उमाशंकर जायसवाल सरायमीर स्थित आईसीआईसीआई व एक्सिस बैंक की शाखाओं से पैसे निकाल कर अपने वेस्टर्न यूनियन के कार्यालय जा रहा था। दिन दहाड़े हुई लूट की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। इस लूट कांड से पुलिस की काफी किरकिरी हो रही थी। एसपी के निर्देश पर एसपी ग्रामीण एनपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित हुई और प्रकरण के खुलासे की कवायद शुरू हुई। दो लुटेरे रेहान मो. जकी को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। उसके पास 4.03 लाख रुपये भी बरामद हुुए थे। एसपी ग्रामीण ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही जल्द ही अन्य की गिरफ्तारी का दावा किया था। रविवार को प्रेसवार्ता के दौरान एसपी ग्रामीण ने इस लूट कांड के शामिल शाकिर पुत्र शाह आलम निवासी ग्राम पारा थाना सरायमीर को फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सहिजना गांव से गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। वहीं शाकिर की गिरफ्तारी करने वाले प्रभारी निरीक्षक फूलपुर शिवशंकर सिंह ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी मुंबई से हुई है लेकिन लूट के रुपये व कार सहिजना गांव निवासी अपने रिश्तेदार के घर से बरामद करवाया है।
--
अभी फरार चल रहे है चार लूटेरे
12.20 लाख की लूट कांड में अब तक तीन लुटेरों की गिरफ्तारी हो चुकी है। घटना को कुल सात लोगों ने अंजाम दिया था। अभी चार आरोपी अकदश, असवद, उमर निवासी फरिहां थाना निजामाबाद व वसीम पुत्र अबरार निवासी कतरा नूरपुर थाना कोतवाली फूलपुर फरार चल रहे हैं। इनके भी जल्द गिरफ्तारी और लूट के शेष रुपये बरामद कर लेने का पुलिस ने दावा किया है।
विज्ञापन
--
वेस्टर्न यूनियन संचालक हुए लूटकांड कांड का मुख्य आरोपी रेहान है। शाकिर व अन्य फरार चल रहे आरोपी पेशेवर लुटेरे नहीं है, बल्कि रेहान के बहकावे में आकर पैसा कमाने के चक्कर में इस घटना में शामिल हो गये। इस लूट कांड में अब तक लगभग साढ़े सात लाख की बरामदगी हो चुकी है, शेष रुपये भी जल्द बरामद कर लिये जाएंगे। - एनपी सिंह, एसपी ग्रामीण, आजमगढ़।