फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Annual examination started in 2702 council schools

2702 परिषदीय विद्यालयों में शुरू हुई वार्षिक परीक्षा

Fri, 25 Mar 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Annual examination started in 2702 council schools
आजमगढ़। जिले के परिषदीय विद्यालयों में शुक्रवार को वार्षिक परीक्षा की शुरूआत हुई। दो साल बाद शुरू हुई वार्षिक परीक्षा को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। प्रश्नपत्र बंटते ही छात्र उत्तर पुस्तिका में उत्तर लिखते दिखे। शिक्षक परीक्षा की निगरानी करते नजर आए। यूपी बोर्ड की परीक्षा में शिक्षकों की ड्यूटी लगने से कई विद्यालयों में इनकी कमी देखने को मिली। सरायमीर प्राथमिक विद्यालय पर परीक्षा शुरू होने से पहले शिक्षकों द्वारा बच्चों के माथे पर तिलक लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया यगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण दो वर्ष परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा नहीं कराई गई। शासन के आदेश के बाद बच्चों को अगली क्लास में प्रमोट कर दिया गया। जिले में कुल 2702 परिषदीय विद्यालय हैं। जिसमें 1720 प्राथमिक, 528 उच्च प्राथमिक व 454 कंपोजिट विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में कुल 411074 छात्र पंजीकृत हैं। परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा संपंन कराने के लिए महकमा पहले ही तैयारी में जुट गया था। सभी विद्यालयों पर प्रश्नपत्र पहुंच गये थे। शुक्रवार से दो पालियों में परीक्षा संपन्न कराई गई। पहले दिन कक्षा एक से पांच तक के छात्रों की मौखिक परीक्षा थी। कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए कृषि विज्ञान व छात्राओं के लिए गृह विज्ञान की परीक्षा आयोजित हुई। कोरोना काल बाद पहली बार परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा आयोजित होने से बच्चों में काफी उत्साह था। यह परीक्षा 30 मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन

अंबारी संवाददाता के अऩुसार पवई ब्लाक के 149 व फूलपुर ब्लाक के 116 परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा शुरू हुई। कंपोजिट इंग्लिश मीडियम विद्यालय अम्बारी में कुल 923 छात्र- छात्राओ ने परीक्षा दिया। छात्र संख्या के अनुसार कक्ष की कमी होने के कारण बच्चे टाट पट्टी पर बैठाकर परीक्षा दिये। एक डेस्क व ब्रेंच पर लगभग 5 बच्चों को बैठाकर परीक्षा करायी गई। प्रधानाध्यापक राजेश यादव ने कहाकि पठन- पाठन अच्छा होने से बच्चों की संख्या अधिक है। पवई ब्लाक की खण्ड शिक्षा अधिकारी पूजा पाठक ने कहा कि अंबारी कंपोजिट इंग्लिस मीडियम स्कूल में कक्ष की कमी के साथ शिक्षकों की भी कमी हैं। इस सम्बंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरायमीर संवाददाता के अनुसार मिर्जापुर शिक्षा क्षेत्र में परिषदीय विद्यालयों में पहले दिन प्राथमिक विद्यालय में मौखिक परीक्षा आयोजित की गई। वहीं जूनियर हाई स्कूलों में लिखित परीक्षा कराई गई। परीक्षा देने आए बच्चों में उत्साह दिखा। दो वर्ष बाद हो रही परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा के प्रति छात्रों के भीतर से डर को निकालने के लिए शिक्षक अभिमन्यु यादव, प्रिया राय, भवानी शंकर सिंह, रश्मि मौर्या, रंजना प्रजापति ने बच्चों को तिलक लगाकर और पेन देखकर परीक्षा के लिए उत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed