फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Animal smugglers tried to mount a vehicle on the police team

पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने का किया प्रयास

Tue, 12 Jul 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Animal smugglers tried to mount a vehicle on the police team
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को दो मवेशियों के साथ पकड़ा तो वहीं तीन अन्य भाग निकलने में सफल रहे। इस दौरान पिकअप सवार पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने का भी प्रयास किया और पीछा करने पर पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर से हमला भी किया। देवगांव पुलिस रविवार की रात शेखपुर बछौली बैरियर पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक पिकअप आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने टार्च दिखा कर रूकने का इशारा किया तो चालक ने स्पीड बढ़ा दिया और पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने का प्रयास करते हुए भागने लगे। जिस पर पुलिस टीम भी पिकअप के पीछे लग गई। इस दौरान पिकअप पर पीछे मौजूद तीन लोगों ने पुलिस पार्टी पर ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इसके बाद मौका देख पिकअप पर पीछे मौजूद तीन लोग गाड़ी से कूद कर भाग निकले। वहीं पुलिस ने पीछा करते हुए कुछ दूरी पर पिकअप को रोक लिया और चालक को पकड़ लिया। पूछताछ में चालान ने अपना नाम ओंकार चौहान पुत्र तुफानी निवासी जाफरपुर थाना मेंहनगर बताया। पिकअप की तलाशी लेने पर पर पुलिस ने दो मवेशी बरामद किया। पुलिस ने पकड़े गए पिकअप चालक का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। वहीं फरार अभियुक्त की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed