फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Animal smuggler arrested with a pistol; the animal was also recovered

Azamgarh News: तमंचे के साथ पशु तस्कर गिरफ्तार, पशु भी मिला

Sun, 09 Nov 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Animal smuggler arrested with a pistol; the animal was also recovered
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात प्रतिबंधित पशु के साथ तस्कर आदिल को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा आरोपी रईस पुलिस को चक्मा देकर भागने में सफल रहा। पकड़े गए युवक के पास से एक तमंचा, कारतूस, चापड़, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और लकड़ी का ठीहा बरामद किया गया है।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर ने बताया कि उपनिरीक्षक अमित कुमार वर्मा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर टीम ने खालिसपुर की खजूर वाली बाग में दबिश दी, जहां से एक व्यक्ति को प्रतिबंधित पशु के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी आदिल जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कुरैशनगर का निवासी है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आदिल के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता और गैंगस्टर एक्ट जैसी धाराएं शामिल हैं। फिलहाल पुलिस भागे हुए आरोपी रईस की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed