फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Animal bites organically in Azamgarh

पशु काटने पर आजमगढ़ में बवाल

Wed, 08 Jul 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 08 Jul 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Animal bites organically in Azamgarh
दीदारगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर मिरअहमदपुर गांव में बुधवार की रात पशु काटने के मामले ने हिंसक रूप ले लिया। गांव में बड़ी तादाद में पशुओं के काटे जाने से गुस्साए लोगों ने एक मड़ई में चल रहे मुर्गी खाना समेत दो बाइक को फूंक दिया तथा पथराव कर वहां खड़ी मार्शल जीप को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


मौके से बड़ी मात्रा में पशु मांस बरामद होने और बवाल की सूचना पर सीओ फूलपुर समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई । देर रात एसपी आकाश कुलहरि खुद पीएसी के जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। एसपी की माने तो स्थिति नियंत्रण में है। दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन


मिरअहमदपुर निवासी कुछ लोग बुधवार की देर शाम घर के पास पशु काट रहे थे। इसकी जानकारी गांव वालों को हुई तो लोग वहां जा धमके। दस पशुओं को कटा देख गांव के लोग गुस्सा हो गए और उन लोगों ने चारों को घेर लिया। इसी बीच भीड़ और होहल्ले का फायदा उठाकर चारों युवक वहां से भाग निकले। नाराज गांव वालों ने वहां बंधे पांच पशुओं को मुक्त कराया तथा मांस तस्करों की दो बाइक समेत मड़ई में आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां खड़ी मार्शल जीप में भी तोड़फोड़ भी की। घटना की सूचना मिलने पर एसओ दीदारगंज मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर बाद सीओ फूलपुर एके सिंह कोतवाल फूलपुर, एसओ सरायमीर सहित अन्य थानों की फोर्स भी घटनास्थल पर पहुंच गई। लोग पशु काटने वालों की गिरफ्तारी व एसओ को हटाने की मांग कर रहे थे।


काफी मशक्कत के बाद पुलिस लोगों को शांत करा पाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी आकाश कुलहरि पीएसी लेकर खुद मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। एहतियातन गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed