फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Angry with her family, a woman jumped into a well

Azamgarh : परिजनों से नाराज महिला ने कुएं में लगाई छलांग, मौके पर पहुंचे लोगों ने बचाई महिला की जान

Fri, 27 Dec 2024 06:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Fri, 27 Dec 2024 06:30 PM IST
सार

अहरौला क्षेत्र के गांव में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब परिजनो से नाराज होकर महिला ने कुएं में छलांग लगा दी। वहां मौजूद लोगों ने रस्सी फेंककर महिला का बचा लिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले से जुड़ी जानकारी हासिल कर रही है।

विज्ञापन
Angry with her family, a woman jumped into a well
कुएं में कूदी महिला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर परिवार से किसी बात से नाराज होने पर शिकायत करने के लिए थाने पर जाने को निकली थी। महिला रास्ते में ही उदैना गांव के पास एक कुएं में कूद गई। जैसे ही इस बात की जानकारी अगल-बगल के लोगों को हुई तो उसके घर पर लोगों को फोन कर इस बात की जानकारी दी। मौके पर 112 के पुलिस मौके पर पहुंच कर महिला की जान बचाई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अहरौला थाना क्षेत्र के पीठापुर गांव निवासिनी शाहिदा(28) पत्नी सद्दाम अपने परिवार में किसी बात को लेकर नाराज हो गई। नाराज होकर वह शिकायत को अहरौला थाने पर जाने लगी। घर से डेढ़ किलोमीटर दूर पहुंचने पर उदैना गांव में सड़क के किनारे एक कुएं में शाहिद ने छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने जब देखा तो शोर मचाने लगे। किसी ने इसकी जानकारी महिला के परिजनों को दी और परिजनों ने इसकी जानकारी उसके मायके वालों को दे दी।
विज्ञापन


मायके से शाहिदा के पिता इबारत के द्वारा 112 पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी गई। सूचना पर अतरौलिया से 5014 पीआरबी बाइक के जवान पहुंच गए। ग्रामीणों के सहयोग से महिला को कुएं से बाहर निकाला गया। अहरौला थाने पर भी 112 पीआरबी के आरक्षियों ने सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंच कर महिला को लेकर घर चले गए। थानाध्यक्ष अहरौला मनीष पाल ने बताया कि महिला के परिजनों का कहना है महिला कभी कभी आपे से बाहर हो जाती है और ऊटपटांग हरकतें करती है। इसके पहले भी वह ऐसा कर चुकी है। फिलहाल महिला ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed