फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Angry villagers protested over Kotdar's arbitrariness

कोटेदार की मनमानी से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

Wed, 22 Sep 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers protested over Kotdar's arbitrariness
अहरौला के आलमपुर गांव में राशन वितरण में अनियमितता को लेकर विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
अहरौला। प्रति कार्ड एक यूनिट राशन कटौती किए जाने से आक्रोशित आलमपुर गांव के ग्रामीणों ने अपने ही कोटेदार के खिलाफ बीडीसी राजेश चौहान के नेतृत्व में बुुधवार को मोर्चा खोल दिया। सैकड़ों ग्रामीणों ने पंचायत भवन पर प्रदर्शन करते हुए कोटेदार के विरुद्घ नारेबाजी किया।
विज्ञापन

आलमपुर गांव का कोटा गांव के किरन चौहान पत्नी दुर्गेश चौहान के नाम पर है। आरोप है कि कोटेदार द्वारा प्रति कार्ड एक यूनिट राशन की कटौती की जा रही है। कार्ड धारकों द्वारा विरोध करने पर कोटेदार पति व उसके समर्थकों द्वारा देख लेने की धमकी दिया जाता है। गांव के लाल कार्डधारक भुल्लर ने बताया कि छह महीने से राशन नहीं मिला है। वहीं कई ग्रामीणों ने कोटेदार पर निशुल्क राशन वितरण के दौरान भी पैसा लेने का आरोप लगाया है। इसके बाद ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए जांच की मांग किया। इस मौके पर नारद चौहान, इनरदेव राजभर, रामविजय, शीतला प्रसाद, फूलचंद यादव, खलील, चंद्रशेखर, झिनकू, शोभनाथ, रामअजोर, भृगुनाथ, भुल्लर, दिनेश, लालमन, अरविंद, खिलाड़ी, तीर्थराज, निकला देवी आदि मौजूद रहे। वहीं एसडीएम अरविंद कुमार सिंह ने पूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया और कहा कि मामले की जांच कराकर दोषी के विरुद्घ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed