फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Angry villagers demonstrated for going to stop the drain construction

नाली निर्माण रोकने जाने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 28 May 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers demonstrated for going to stop the drain construction
अहरौला। क्षेत्र के सुल्तानीपुर गांव के तहत आने वाले राजस्व गांव मेहंदवारा गांव के महिला और पुरुषों ने शनिवार को थाना दिवस पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। ग्रामीण ने थाना दिवस प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर बरसात से पूर्व नाली का निर्माण कराए जाने की मांग की। सुल्तानीपुर गांव के प्रधान प्रतिनिधि रामनरायन व क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि गजराज यादव के नेतृत्व में शनिवार को मेहदवारा गांव के कई दर्जन महिला पुरुष अहरौला थाने पहुंचे। लेकिन किसी कारणवश थाना दिवस आयोजित नहीं हो सका था। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में जलजमाव की समस्या बनी रहती थी दूर करने के लिए ग्राम प्रधान के द्वारा 220 मीटर नाली का निर्माण पुरानी टूटी हुई नाली में पाइप डालकर गांव में स्थित पोखरे में गिराया जाना था लेकिन 175 मीटर नारी का निर्माण किया जा चुका है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नाली का निर्माण बरसात से पहले हो जाना चाहिए जिससे गांव के लोग जलजमाव से मुक्ति मिल सके। थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचने का आश्वासन दिया है और फिर भी अगर विरोधी नाली का निर्माण नहीं होने देते हैं तो हम लोग मामले को डीएम साहब के यहां के लेकर जाएंगे। क्योंकि यह पूरे गांव की समस्या है। इस मौके पर सावित्री देवी, मुनीता देवी, सुनीता देवी, चंपा देवी, कमलपत्ती, गीता, रामबचन राजभर, जितेंद्र राजभर, उमेश, लालमन, लालमणि, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed