{"_id":"613650b08ebc3ef9751a407e","slug":"angry-teacher-met-eo-for-filling-dirty-water-azamgarh-news-vns6100298136","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदा पानी भरने से नाराज शिक्षक मिले ईओ से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदा पानी भरने से नाराज शिक्षक मिले ईओ से
विज्ञापन
स्कूल में भरा पानी, शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
अधिशासी अधिकारी से विद्यालय की सफाई कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मुबारकपुर। मुबारकपुर नगरपालिका क्षेत्र के अमिलो मोहल्ला में स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से विद्यालय परिसर सहित कमरों में गंदा पानी जमा है। जिससे नाराज शिक्षकों ने सोमवार को ईओ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
शिक्षकों ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय अमिलो प्रथम के समीप पोखरी है। जिसमें अमिलो मुहल्ले के गंदा पानी जाता है। जहां जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते विद्यालय के रास्ते सहित विद्यालय के कमरे भी गंदे पानी से भरे हैं। जिसके चलते फैली दुर्गंध से कार्यरत अध्यापकों अध्यापिकाओं सहित छात्र छात्राओं के पठन पाठन कार्य करना दूभर हो गया है। छात्र छात्राओं को गंदे कचरे पानी से विद्यालय आने जाने के लिए विवश हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीनानाथ सिंह ने बताया कि समस्या से निजात दिलाने के लिए पूर्व में कई बार अधिकारियों सहित नपा चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी से जलनिकासी की व्यवस्था के लिए नाले के निर्माण कराए जाने की मांग की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके अलावा विद्यालय परिसर में बने शौचालय, मूत्रालय भी पानी में डूब गए हैं जिसके लिए भी पूर्व अधिशासी अधिकारी को चार सीट वाला शौचालय एंव मूत्रालय बनाने की मांग की गयी थी। उसके बावजूद एक भी शौचालय नही बना। अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह ने तत्काल नपा के अवर अभियंता महावीर भारती को जांचकर आख्या मंगा और साथ ही नाले के निर्माण के लिए स्टीमेट तैयार करने का आदेश दिया। इस मौके पर अध्यापिका राबिया खातून, स्वर्ण लता, तरन्नुम खानम, सुमैया अमीन, ओममति प्रजापति, शहीदुन्निसा आदि मौजूद रहे।