फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Angry over incidents of gangrape

गैंगरेप की घटनाओं पर गुस्सा रहा बरकरार

Wed, 18 Apr 2018 11:47 PM IST
आजमगढ़ ब्यूरो
आजमगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 18 Apr 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
Angry over incidents of gangrape
कठुआ और उन्नाव रेपकांड के विरोघ में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते मुस्लिम युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। जम्मू-कश्मीर के कठुआ और उन्नाव में गैंगरेप की घटनाओं को लेकर लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी जनपद का माहौल गरम रहा। एक तरफ डीएवी पीजी कालेज के छात्र-छात्राओं ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार का पुतला फूंका वहीं, मुस्लिम युवाओं ने यूथ आजमगढ़ के बैनर तले जुलूस निकालकर विरोध जताया।
विज्ञापन


युवाओं ने आसिफा हम शर्मिंदा है तेरे कातिल अभी जिन्दा है, आसिफा को न्याय दिलाओ आदि जैसे नारे लगाए। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन


यूथ आजमगढ़ ने जुलूस निकाल जताया विरोध
आजमगढ़। देश में बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं पर रोक लगाए जाने और कठोर कानून बनाए जाने की मांग को लेकर बुधवार को यूथ आजमगढ़ ने जुलूस निकालकर विरोध जताया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा  
विज्ञापन
विज्ञापन



यूथ आजमगढ़ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता ने इसके विरोध में पुरानी कोतवाली स्थित ज मा मस्जिद से जुलूस निकाला। जुलूस पांडेय बाजार, पहाड़पुर, तकिया, पुरानी कोतवाली, चौक, नगर पालिका होते हुए कलेक्ट्रेट चौराहा पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा।

शाहजेब और मोहम्मद साबिर ने कहा कि वर्तमान समय में देश में सामुहित दुष्कर्म की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। जो समाज के लिए कलंक है। उन्होंने कहा कि कठुआ, उन्नाव, बिहार के सासाराम और यमुना एक्सप्रेस- वे में चलती कार में बलात्कार की घटना हुई। दुष्कर्मियों के खिलाफ कही भी कठोर कार्रवाई नहीं की गई। 

अब्दुर्रहमान ने बलात्कार के दोषियों के लिए ऐसा कानून बनाए जाने की मांग की सजा पाने वाले को देखकर अपराधी कांप उठे। उन्होंने बलात्कार की घटनाओं लिप्त पाये गए सभी दोषियों को सलाखों के पीछे भेजे जाने की मांग किया है। जुलूस में सैयद एहतेशाम, जमान, असद, सैफ शेख, अदनान, मौहम्मद कैश सहित अनेक लोग शामिल रहे।

पीएम और सीएम का पुतला फूंक, जताया विरोध
आजमगढ़। डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने छात्रनेता तरुण यादव के नेतृत्व में बुधवार को परीक्षा समाप्त होने पर उन्नाव और कठुआ में हुई बलात्कार की घटना के विरोध में कालेज के मुख्य गेंट पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार का पुतला फूंक कर विरोध जताते हुए देश में हो रही बलात्कार की घटनाओं की निंदा किया।

छात्राओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार हर स्तर पर विफल है चाहे वह विकास हो, नारी सुरक्षा हो या फिर बेटी बचाओ हो सरकार हमेशा विफल रही है। सरकार नारी सुरक्षा के नाम पर खिलवाड़ कर रही है। जिससे आामजन अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने सरकार से उन्नाव और कठुआ में संलिप्त आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिए जाने की मांग किया। पुतला फूंकने में अध्यक्ष दुर्गेश यादव, आकाश दीप, शिवम गुप्ता, सुमित, अनुराग सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


निजामाबाद नगर पंचायत के घुरीपुर चौक से राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के विधानसभा अध्यक्ष मो. आरिफ के नेतृत्व में बलात्कार की घटनाओं के विरुद्ध कैंडल मार्च निकाला गया। पुरानी तहसील चौक, वीआईपी रोड, ठाकुरद्वारा, चौक, पोस्ट ऑफिस रोड, थाना मोड़ होते हुए मार्च गौरीपुर मोड़ पर खत्म हुआ। कठुआ और उन्नाव घटना के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed