फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Angry from home, teenager reached Azamgarh railway station

घर से नाराज होकर निकली किशोरी पहुंची आजमगढ़ रेलवे स्टेशन

Sun, 28 Feb 2021 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Angry from home, teenager reached Azamgarh railway station
आजमगढ़। जीआरपी ने आजमगढ़ आदर्श रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक किशोरी को बरामद कर उसे चाइल्डलाइन को सौंप दिया है। जहानागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली यह किशोरी आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर अकेली बैठी हुई थी। जीआरपी की नजर उस पर पड़ी तो ओवर ब्रिज के पास जाकर वहां बैठी किशोरी से पूछताछ शुरू की। किशोरी ने बताया कि वह दिल्ली जाने के लिए बैठी है लेकिन उसके पास टिकट नहीं है। बाद में बताया कि वह घर से नाराज होकर आई है और कैफियात एक्सप्रेस में बैठकर वह दिल्ली जाना चाहती है।
विज्ञापन

जहानागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर घर से निकल गई। वह दिल्ली जाने के लिए रेलवे स्टेशन आजमगढ़ पहुंची। इस दौरान जीआरपी की टीम चेकिंग कर रही थी। तभी प्लेटफार्म नंबर एक पर बने ओवर ब्रिज के पास बैठी किशोरी को संदिग्ध देख महिला कांस्टेबिल सीमा गुप्ता पूछताछ करने लगीं। पूछताछ में किशोरी ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। इसके बाद किशोरी को थाने पर लाया गया। काफी पूछताछ के बाद किशोरी ने बताया कि वह अपने परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर घर से निकलकर दिल्ली जाना चाहती थी। महिला कांस्टेबिल सीमा गुप्ता ने इसकी सूचना चाइल्डलाइन को देने के साथ ही किशोरी के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों को चाइल्डलाइन की मौजूदगी में सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed