{"_id":"5e0b8b3a8ebc3e88071040cb","slug":"angry-farmers-protested-after-not-getting-sugarcane-slip-azamgarh-news-vns5026916195","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना पर्ची न मिलने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना पर्ची न मिलने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबारी। फूलपुर तहसील क्षेत्र के पल्थी गन्ना क्रय केन्द्र पर मंगलवार को क्षेत्र के दो दर्जनों गांव के आक्रोशित किसानों ने पहुंचकर गन्ना विभाग के अधिकारियों के विरोध में जमकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी किया। लगभग एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद भी जब कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो किसानों ने सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी देते हुए प्रदर्शन को समाप्त कर दिया।
किसानों का आरोप है कि पल्थी गन्ना क्रय केंद्र पर लगभग डेढ़ सौ ट्राली से ज्यादा गन्ना डंफ है। जिसकी ढुलाई होना अति आवश्यक है। किसानों की पर्ची आनी हफ्तों से बंद है एक भी गन्ना की पर्ची हफ्ते भर से किसानों को नहीं मिली है। किसानों की मांग है कि प्रतिदिन 2000 कुंतल की पर्ची किसानों को दी जाए और हर रोज 2000 कुंतल गन्ने की ढुलाई सुनिश्चित की जाए। जिससे किसानों के गन्ने की जल्द से जल्द खरीदारी हो जाए। पेङी वाले गन्ने के खेत में किसान गेहूं की बुवाई कर सकें। जबकि नियमानुसार 20 जनवरी तक ही पेङी के गन्ना की खरीदारी हो जाया करती है इसके बाद बुआर गन्ने की लदान शुरू हो जाती है। आक्रोशित किसानों का कहना है कि जहां गन्ने की छिलाई किराए के आदमियों को बुलाकर करानी पड़ रही है ऊपर से हफ्तों ट्राली का किराया क्रय केंद्र पर खड़ी कर देना पड़ रहा है। केंद्र पर गन्ना लदे खड़े.खड़े गन्ना सूख रहा है हर साल किसान इसी समस्या से गुजरते हैं लेकिन प्रशासन इस पर जरा भी ध्यान नहीं देता और समस्या ज्यों की त्यों बनी रहती है। किसानों को हर तरह से नुकसान उठाना पड़ रहा है वहीं भुगतान में भी लेट होता है। उनको समय से पैसा नहीं मिल पाता है। ऐसे में क्षेत्र के आक्रोशित किसानों ने अल्टीमेटम दिया है की यदि समस्या को जल्द से जल्द दूर नहीं किया जाता है तो हम सभी लोग आंदोलन को मजबूर होंगे। इस मौके पर रमेश यादव, पारसनाथ, मिंटू, दिनेश यादव, राम सोचन, बुझारत यादव आदि उपस्थित थे।