{"_id":"61d6f5e444254d1a121c6d12","slug":"angry-farmers-jammed-due-to-non-procurement-of-paddy-azamgarh-news-vns632029049","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की खरीद न होने से नाराज किसानों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की खरीद न होने से नाराज किसानों ने लगाया जाम
विज्ञापन
धान की खरीद न होने से नाराज किसानों ने बृहस्पतिवार को भाजपा युवा मोर्चा मंडल खरिहानी के मंडल मंत्री दिव्यांश सिंह के नेतृत्व में खरिहानी वाया चंडेश्वर मुख्य मार्ग पर जाम कर दिया। बाद में मांगों का ज्ञापन किसानों ने तहसीलदार मेहनगर को सौंप धान की खरीद जल्द शुरू कराने की मांग की।
बताते चलें कि मौसम खराब है, धान क्रय केंद्र सिंहपुर पर धन्नीपुर, उम्मरपुर, रामपुर, गुरेहथा, खरगपुर, सेरा, लोहानपुर, अमारी, मैनीपुर, बछवल, मनिहा, मौली, सिसवा गांव के किसान अपना-अपना धान लेकर परेशान हैं। धान की खरीद नहीं हो रही है। किसानों ने कई बार अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया। लेकिन सुनवाई न होने पर बृहस्पतिवार को किसानों ने खरिहानी वाया चंडेश्वर मुख्य मार्ग को भाजपा युवा मोर्चा मंडल खरिहानी के मंडल मंत्री दिव्यांश सिंह के नेतृत्व जाम कर दिया। किसानों का कहना था कि धान विक्रय के लिए हम जब-जब क्रय केंद्र पर जाते हैं तो केंद्र प्रभारी द्वारा दो टूक शब्दों में कहा जाता है कि गोदाम का भंडारण व बोरा नही है। मौसम खराब है, यदि बारिश हो गई तो हमारी फसल बर्बाद हो जाएगी। किसानों ने जल्द से जल्द खरीद शुरू कराने की मांग की। बाद में किसानों ने इस संबंध में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शन करने के दौरान शुभम् चौहान, रोहित सिंह, जयप्रकाश सिंह, चंद्रदीप दुबे, कैलाश दुबे, नितिन सिंह, विनय सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
एसडीएम मेंहनगर प्रेमचंद्र मौर्य ने कह कि क्रय केंद्रों पर धान का भंडारण है, जिसके चलते धान खरीद बाधित हो रही है। इस संदर्भ में सहायक निबंधक एवं सहकारिता व डिप्टी आरएमओ आजमगढ़ से कहा गया है कि तत्काल धान से भरे गोदाम को खाली कराकर किसानों के धान की खरीद शुरू कराई जाए।