फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Anger over instructors and teachers being given the responsibility of summer camp

Azamgarh News: समर कैंप का जिम्मा अनुदेशक और शिक्षकों को मिलने से रोष

Sun, 20 Apr 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Anger over instructors and teachers being given the responsibility of summer camp
रानी की सराय। प्रदेश सरकार ने परिषदीय उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियों के दौरान समर कैंप लगाने की तैयारी की है, लेकिन इसकी जिम्मेदारी केवल अनुदेशक और शिक्षा मित्र शिक्षकों को सौंपे जाने से शिक्षक समुदाय में रोष व्याप्त है। रानी की सराय अनुदेशक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अमरजीत यादव ने सरकार की इस नीति को अन्यायपूर्ण करार दिया।
विज्ञापन

अमरजीत ने कहा कि सरकार उच्च वेतन पाने वाले सहायक अध्यापकों और प्रधानाध्यापकों को छुट्टी दे रही है, जबकि अनुदेशक और शिक्षा मित्र शिक्षकों को 6,000 रुपये के मामूली मानदेय के साथ बंधुआ मजदूर की तरह काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने सरकार पर पिछले 8-10 वर्षों से अनुदेशक और शिक्षा मित्र शिक्षकों के शोषण का आरोप लगाया। मिथिलेश यादव और निशा चौहान ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगें नहीं मानती तो वे इस आदेश का विरोध करेंगी।
विज्ञापन

अमरजीत यादव ने आरोप लगाया कि सरकार उच्च न्यायालय के कर्मचारी हित में दिए गए आदेशों की भी अवहेलना कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक समर कैंप में शामिल नहीं होते और मांगें पूरी नहीं की जातीं, तो सभी अनुदेशक और शिक्षामित्र शिक्षक इस कार्य का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुदेशकों की मांग
- समर कैंप के लिए अनुदेशकों को 2,500-3,000 रुपये प्रतिदिन का मानदेय।
- पूरे वर्ष के लिए मानदेय भुगतान।
- अन्य कर्मचारियों की तरह मेडिकल सुविधाएं।
- महिला शिक्षिकाओं के लिए मेडिकल अवकाश और चाइल्ड केयर लीव की व्यवस्था।
- समर कैंप में बच्चों के आने-जाने, मेडिकल सुविधा और पौष्टिक आहार की व्यवस्था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed