{"_id":"685ee96b659b966eb406930a","slug":"anger-over-indecent-comments-on-women-of-brahmin-community-on-social-media-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-133590-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी से नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी से नाराजगी
विज्ञापन
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी रविंद्र यदुवंशी द्वारा सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज की महिलाओं के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा में आक्रोश है। महासभा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को अतरौलिया थाने पर ज्ञापन सौंपकर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की।
ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक पांडेय के नेतृत्व में थाना पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आरोपी ने फेसबुक अकाउंट पर समाज की महिलाओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास किया है। यह सिर्फ ब्राह्मण समाज ही नहीं, पूरे समाज की गरिमा पर हमला है।
भाजपा जिला मंत्री नीरज तिवारी ने कहा कि समाज की महिलाओं पर इस तरह की टिप्पणी घोर निंदनीय है और ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि तुरंत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाए ताकि भविष्य में कोई व्यक्ति इस तरह की हरकत करने का साहस न कर सके।
विज्ञापन
इस मौके पर हरिओम त्रिपाठी, अंकित शुक्ला, घनश्याम पांडे, देवनारायण मिश्रा, हरिभान पांडेय, विनय तिवारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
अतरौलिया थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि ज्ञापन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।