{"_id":"68491d547b65abc8160b7c6f","slug":"anger-over-breaking-of-ambedkar-statue-villagers-blocked-road-to-protest-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: आंबेडकर प्रतिमा तोड़े जाने पर आक्रोश, ग्रामीणों ने सड़क जाम किया विरोध, सीसीटीवी लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: आंबेडकर प्रतिमा तोड़े जाने पर आक्रोश, ग्रामीणों ने सड़क जाम किया विरोध, सीसीटीवी लगाने की मांग
Wed, 11 Jun 2025 11:47 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:47 AM IST
सार
भीमबर गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा तोड़े जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। सड़क जाम कर विरोध प्रकट किया गया इसके साथ ही सीसीटीवी लगाने और बाउंड्रीवॉल निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन
पुलिस फोर्स की तैनाती
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रौनापार थाना क्षेत्र के बीबीपुर भीमबर गांव में स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को मंगलवार की रात अज्ञात अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। नाराज ग्रामीणों ने भीमबर बाजार-गोसाई मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया और प्रतिमा स्थल पर सीसीटीवी कैमरे और बाउंड्री निर्माण की मांग करने लगे।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे रौनापार थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने पुलिस बल के साथ स्थिति को संभालने का प्रयास किया और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। इस दौरान बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार और गोपालपुर विधानसभा अध्यक्ष अवनीश धर्मदर्शी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग है कि नई प्रतिमा स्थापित कराई जाए, सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही सुरक्षा के लिए गेट लगाया जाए। ताकि भविष्य में दोबारा ऐसी घटना न हो। बताते चलें कि पूर्व में भी एक बार प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया था।
तहसीलदार ने ग्राम प्रधान को तत्काल वहां पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने और गेट लगवाने का निर्देश दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और लगभग दो घंटे बाद चक्काजाम को समाप्त किया। वहीं नई मूर्ति मंगाकर उसके स्थापना की तैयारी शुरू कर दी।