फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Anganwadi workers will go door to door to explain the benefits of fruits and green vegetables

आंगनबाड़ी वर्कर घर-घर जाकर बताएंगी फल व हरी सब्जियों के फायदे

Fri, 04 Sep 2020 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers will go door to door to explain the benefits of fruits and green vegetables
आजमगढ़। कुपोषण के खिलाफ जंग में अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। वे घर-घर जाकर महिलाओं को फल व हरी सब्जियों के फायदे बताएंगी। इसके साथ ही शिक्षा विभाग की ओर से कुपोषण को लेकर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

प्रभारी बीएसए अमरनाथ राय ने बताया कि सितंबर के पूरे माह में स्वास्थ्य एवं आईसीडीएस विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों की ओर से कुपोषित बच्चों की पहचान, सस्थ्य जांच व जरूरी उपचार के साथ ही माताओं को बच्चे की बेहतर देखभाल एवं स्वयं के खानपान से जुड़ी विभिन्न प्रकार की जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। आंगनबाड़ी वर्कर एवं आशाएं पूरे माह भ्रमण करके माताओं को जागरूक करेंगी। इसके अलावा आंगनबाड़ी वर्कर एवं आशाएं पोषण माह के दौरान महलिाओं को फल एवं हरी पत्तीदार सब्जियों के महत्व को भी बताएंगी। मौसमी फल पत्तेदार सब्जी बैगन, टमाटर, पुदीना, गाजर, सहजन एवं तुलसी आदि स्वास्थ्य वर्धक पौधों को लगाने का भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र एवं शासकीय भवन परिसरों में प्राथमिकता के आधार पर पौधरोपण किया जाएगा। लोगों को अपने आसपास औषधीय पौधों को लगाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed