{"_id":"43c5ef2d9043d1907399ff389194fa1a","slug":"and-enjoy-the-folklore-of-qawwali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकगीत और कव्वाली का लिया आनंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकगीत और कव्वाली का लिया आनंद
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 09 Oct 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के लहुंआ कला गांव स्थित एसबी इंटर कालेज में चल रहे दो दिवसीय तहसील स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हुआ। इस अवसर पर भाजपा सांसद नीलम सोनकर ने विजेताओं को प्रतीक चिह्न एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
क्रियात्मक गीत, लोकगीत तथा कौवाली में प्रज्ञा सिंह, प्रिया सिंह, अंशुमाली शाक्य, पूजा सिंह, आशिका सिंह व नेहा प्रजापति प्रथम रही। भजन में लहुंआ की छात्रा अर्चना सिंह, गजल में कूबा की छात्रा शिखा सिंह तथा भाव गीत में मातृछाया की शिवानी रात को प्रथम स्थान मिला।
सीनियर बालिका वर्ग में 400, 800 व 1500 मीटर दौड़ में लहुंआ कला की छात्रा कुमारी पल्लवी सिंह तहसील चैंपियन रही। डिसकस थ्रो, जेवलिंग थ्रो एवं ऊंची कूद में लहुंआ कला की छात्रा खुश्बू यादव प्रथम रही। सीनियर बालक वर्ग 100, 1500 व 5000 मीटर दौड़ में कूबा के छात्र अनय कुमार यादव को प्रथम और जूनियर बालक वर्ग में 800, 1500 एवं 3000 मीटर दौड़ में मेहनाजपुर के बृजेश पाल को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन
जूनियर बालिका 800, 1500 व 3000 मीटर दौड़ में कूबा की छात्रा संध्या यादव प्रथम रही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लहुंआ कला की छात्राएं तहसील चैंपियन रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद नीलम सोनकर ने छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। कहा कि बच्चे खुली किताब की तरह होते है, उसे जितना पढ़ा जाए वह कम ही होगा। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सिंह ने आभार जताया।
जबकि संचालन पद्यमनाथ सिंह ने किया। इस मौके पर प्रबंधक अनिल कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, रामअवतार सिंह, नारेन्द्र सिंह, अजय सिंह, आत्मा सिंह, दूबचंद राम, अमरनाथ यादव, अवधराज सिंह, ओपी सिंह कहला, विवेक, संतोष मौजूद थे।