फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   An old teacher died after being hit by a bike

Azamgarh News: बाइक के धक्के से वृद्ध अध्यापक की मौत

Thu, 04 Sep 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
An old teacher died after being hit by a bike
अंबारी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के युसुफपुर खानपुर मोड़ के पास बाइक की टक्कर से निजी स्कूल के शिक्षक की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन


फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मुहचुरा गांव निवासी वृद्ध शिक्षक सरायमीर कोतवाली क्षेत्र स्थित महादेव इंटर कालेज डेमरी सिकरौर से प्रतिदिन की तरह सायकिल से सरायमीर दीदारगंज मार्ग पर अपने घर जा रहे थे। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के युसुफ़पुर खानपुर मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि अज्ञात तेज रफ्तार मोटरसाइकिल जो कि पश्चिम से पूरब की तरफ जा रही थी ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे शिक्षक कामता यादव 66 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गए । क्षेत्रीय लोगों की मदद से इलाज हेतु आजमगढ़ को ले जा रहे थे तभी रास्ते में ही घायल ने दम तोड़ दिए। मृतक पांच भाइयों में दूसरे स्थान पर थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद का कहना है कि शव को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed