फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   An indefinite fast of hopes started for demands

मांगों को लेकर आशाओं का बेमियादी अनशन शुरू

Sun, 14 Nov 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
An indefinite fast of hopes started for demands
सीएचसी पर तैनात आशा बहुओं द्वारा रविवार को पूर्व में दे दिए गए पत्रक और चेतावनी के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं होने से रविवार से आशाओं ने धरना शुरू कर दिया। आशा संघ की ब्लॉक अध्यक्ष बृजवाला सिंह के नेतृत्व में आशाओं ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. अजय कुमार जैसल को पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

बृजबाला सिंह ने बताया कि इसके पहले भी प्रतिपूर्ति सहित अन्य मदों का भुगतान ना होने के चलते कई बार आशाओं के द्वारा सीएमओ को लिखित शिकायत और सीएचसी अधीक्षक को भी लिखित शिकायत सौंपी गई। लेकिन 19 माह से बकाया विभिन्न मदों का भुगतान नहीं किया गया है और आजकल पर टाला जा रहा है। जिसके लिए आशाओं ने पहले भी चेतावनी दिया था कि अगर 14 नवंबर तक भुगतान नहीं होता तो आशाएं बेमियादी धरना और मंगलवार से भूख हड़ताल के लिए बाध्य होंगी। लेकिन जब हमारी मांगें पूरी नहीं हुई तो हमें यह कदम उठाना पड़ा। आज हमारा धरना चला है कल भी चलेगा और मंगलवार से हम अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को बाध्य होंगी। इस मौके पर उषा सिंह, शारदा मौर्या, रीना उपाध्याय, नीमा चौहान, सावित्री देवी, शशिकला, चंपा देवी, फूलमती, शर्मिला, द्रोपदी देवी, विमला, सुषमा, चंदा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed