फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Amount of revenue related complaints in full resolution day by day

संपूर्ण समाधान दिवस में दिवस में राजस्व संबंध शिकायतों का अंबार

Tue, 02 Feb 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Amount of revenue related complaints in full resolution day by day
आजमगढ़। जनपद की तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर राजस्व संबंधी शिकायतों का अंबार लग गया। निजामाबाद में जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में आई 83 शिकायतों में 50 से ज्यादा राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। ऐसे ही हालत अन्य तहसीलों की रही। अधिकतर शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया है।
विज्ञापन

निजामाबाद में तहसील दिवस पर डीएम ने समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। कुल 83 मामलों में दो का मौके पर निस्तारण किया गया। प्राप्त शिकायतों में 50 राजस्व, विकास की 19, पुलिस की 13, शिक्षा विभाग से संबंधित एक शिकायत शामिल रही। दिनेश यादव, अमित, नवीन, प्रवेश और लालधर निवासी सोफीपुर ने बताया कि गांव की चौहान बस्ती में नाली क्षेत्र पंचायत की ओर से बनवाई जा रही है। निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग हो रहा है। डीएम ने बीडीओ तहबरपुर को निर्देश दिए कि स्वयं जांच कर कार्रवाई करें। बुधिराम पुत्र स्व. चन्द्रबली निवासी बुद्धसेनपुर ने बता कि उसके आराजी नंबर 269 का पत्थल नसब हो गया है। विपक्षी कब्जा लेने नहीं दे रहे हैं। डीएम ने एसडीएम निजामाबाद को निर्देश दिया कि उक्त प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करें। सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ला, सीएमओ डॉ. एके मिश्रा, डीडीओ रवि शंकर राय, पीडी अभिमन्यु सिंह, एसडीएम निजामाबाद राजीव रतन सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed