फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Amidst the cloudy weather, a cold wave has hit, with temperatures dropping to five degrees Celsius

Azamgarh News: बदली के बीच शीतलहर, पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़का पारा

Sun, 28 Dec 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Amidst the cloudy weather, a cold wave has hit, with temperatures dropping to five degrees Celsius
आजमगढ़। जिले के बदली भरे मौसम के बीच शीतलहर का दौर जारी है। बदली के चलते कोहरे से राहत तो है पर सर्द हवा लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर रही है। शनिवार की दोपहर दो बजे के बाद हल्की धूप निकली जो बेअसर रही। स्थिति यह रही अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 14 और न्यूनतम तापमान एक डिग्री की गिरावट के साथ 09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार की शाम से मौसम में परिवर्तन हुआ बादल छा गए। इसका असर रहा कि शाम को कोहरा नहीं रहा, पर ठंड बढ़ गई। शाम छह बजे के बाद बाइक चलाने पर हाथों की उंगलियां गलने लगीं। लोग कुछ दूर तक बाइक चलाने के बाद रुककर अलाव सेंककर ही निकले। शनिवार की सुबह भी बादलों के बीच सर्द रही। लोग अलाव के पास बैठकर ही गर्मी की राहत पाते रहे। दोपहर तक ठंड से कोई राहत नहीं मिलने से लोग ठिठुरते रहे। दिन में भी बाइक व साइकिल चालकों के हाथ-पांव गल रहे थे। दोपहर दो बजे के बाद हल्की धूप तो निकली, पर इससे भी लोगों को राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार आगे एक-दो दिन तक मौसम इसी तरह बना रहेगा और तापमान में गिरावट की उम्मीद है।
विज्ञापन

राज्य मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इसके चलते कहीं घना कोहरा पड़ने तो कहीं हल्की बदली रहेगी, बूंदाबांदी की संभावना नहीं है। दिन में हवा चलने से अत्यधिक ठंड रहेगी। अगले एक-दो दिन तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी। दिन में शीत दिवस रहेगा। बिना किसी जरूरी काम के लोग बाहर न निकलें। लोगों को अत्यधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed