फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Amidst the change, the eyes opened, the mercury rose but the melting did not decrease

बदली के बीच खुली आंख, पारा चढ़ा पर गलन नहीं हुई कम

Mon, 24 Jan 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Amidst the change, the eyes opened, the mercury rose but the melting did not decrease
कड़ाके की पड़ रही ठंड से बचने के लिए ठेकमा बाजार में अलाव के आस-पास बिना मास्क लगाए जमा लोग। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सोमवार को भी बदली और हल्के कोहरे के बीच लोगों की आंख खुली। हालांकि मौसम के तापमान में सुधार हुआ लेकिन गलन से मुक्ति नहीं मिली। जिसके कारण पूरे दिन लोग परेशान दिखे। पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए। शाम को दिन ढ़लने के बाद गलन काफी बढ़ गई जिसके कारण लोग घरों में दुबक गए। जो बाहर निकले वह जगह-जगह अलाव का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन

मौसम के मिजाज में बदलाव होता नहीं दिख रहा है। विगत 13 जनवरी से जनपद में पड़ रही कड़ाके की ठंड सोमवार को भी जारी रही। सुबह से ही हल्के कोहरे के साथ बदली के बीच लोगों की आंख खुली। बदली के कारण गलन कुछ कम जरूर रही लेकिन फिर भी लोग गलन के कारण काफी परेशान रहे। सबसे ज्यादा परेशान दो पहिया वाहन चालक नजर आए। गलन के कारण ठिठुरते हुए सफर करते नजर आए। बदली के कारण पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। हालांकि दिन के समय गलन कुछ कम रही लेकिन शाम को दिन ढ़लने के बाद गलन काफी बढ़ गई। जिसके कारण घर से बाहर निकले लोग जल्द घरों में पहुंचकर रजाई में दुबक गए। जो बाहर नजर आए वह अलाव से अपने शरीर को गर्म करने में जुटे रहे। सोमवार को जनपद का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बारिश से फसलों को नहीं होगा कोई नुकसान
आजमगढ़। जिला कृषि अधिकारी डा. गगनदीप सिंह ने कहा कि जनपद में इतनी बारिश नहीं हुई है कि किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा हो। इस बारिश से सभी फसलों को फायदा पहुंचा है। बदली के कारण सरसो की फसलों में माहो कीटों के प्रकोप का खतरा बढ़ा है लेकिन अगर मौसम अभी खुल गया तो यह खतरा भी कम हो जाएगा। लेकिन कई दिन मौसम इसी तरह से रह गया तो खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed