फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ambulance 108 itself sick, how to take the patients to the hospital

एंबुलेंस 108 खुद ही बीमार, मरीजों को कैसे पहुंचाए अस्पताल

Mon, 18 Jul 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ambulance 108 itself sick, how to take the patients to the hospital
आजमगढ़। सीएचसी अहरौला पर तैनात 108 एंबुलेंस ही बीमार हो गई है। ऐसे में बीमारों का इलाज कैसे होगा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें सीएचसी पर तैनात एंबुलेंस को लोग धक्का लगा रहे है और फिर भी वह स्टार्ट नहीं हो रहा है। अक्सर ही सरकारी एंबुलेंस बीच रास्ते में खराब हो जाती है। जिससे यह प्रश्न उठना लाजमी है कि वह मरीजों को अस्पताल कैसे पहुंचाएगी ? इसके बाद भी विभाग अपने इनके फिटनेस की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। सीएचसी अहरौला के ठीक सामने ही शनिवार की शाम एक एंबुलेस को मरीज के तीमारदार धक्का दे रहे थे। जिसका वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अक्सर ही यह 108 नंबर की एंबुलेस ऐसे ही बीच रास्ते में खड़ी हो जाती है। जब इसमें मरीज रहते है तो मरीज के साथ ही तीमारदारों के समक्ष बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है। वायरल वीडियो में काफी देर तक लोग इस एंबुलेंस को धक्का दे रहे थे लेकिन वह स्टार्ट नहीं हुई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो व फोटो पर लोग बढ़-चढ़ कर कमेंट भी कर रहे है। जिसमें लोगों का कहना है कि जब स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस ही बीमार है तो वह बीमारों को अस्पताल कैसे पहुंचाएंगी। सरकार ने एंबुलेंस की व्यवस्था आम जनता की सुविधा के लिए चालू किया है लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते खामियाजा मरीज भुगत रहे है। फिटनेस की ओर तो जैसे विभाग ध्यान ही नहीं देता है। अहरौला सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. योगेश गौतम ने कहा कि वायरल वीडियो में जो एंबुलेंस है वह हमारे अस्पताल की नहीं है। उसमें कोई तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके चलते वह स्टार्ट नहीं हो रही थी। वैसे भी इन एबुलेंसों के देखरेख की जिम्मेदारी लखनऊ के जीवीके कंपनी की है। फिटनेस व संचालन की जिम्मेदारी उन्हीं की है। इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा कि एंबुलेंसों का फिटनेस चेक करा लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed