{"_id":"66d779a9a3225aba36094717","slug":"along-with-viral-fever-jaundice-is-also-spreading-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-120128-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: वायरल बुखार के साथ पीलिया भी पसार रहा पांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: वायरल बुखार के साथ पीलिया भी पसार रहा पांव
विज्ञापन
बलरामपुर। वर्तमान में पूरा जनपद वायरल बुखार की चपेट में है। जिसके कारण मंडलीय अस्पताल में मरीजों की संख्या एक हजार के पार पहुंच गई है। चिकित्सकों की ओपीडी में प्रतिदिन 60 से 70 मरीज पहुंच रहे हैं। जिसमें हर चिकित्सक की ओपीडी में आठ से 10 मरीज पीलिया के पहुंच रहे हैं।
इस समय जिले में शायद ही कोई घर हो, जिसमें वायरल बुखार के मरीज न हों। वायरल के साथ ही डेंगू मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। इसके साथ ही पीलिया भी तेजी से पांव पसार रहा है। वर्तमान में मंडलीय जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें ज्यादा वायरल, सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। अस्पताल में इस समय सात फिजिशियन तैनात हैं। हर चिकित्सक की ओपीडी में 60 से 70 मरीज पहुंच रहे हैं। इन मरीजों में आठ से 10 मरीज पीलिया से ग्रसित होकर पहुंच रहे हैं। बाकी मरीज वायरल, सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार कर दवाएं दी जा रही हैं।