{"_id":"628a03fe1fbef37db66de209","slug":"alleged-conversion-of-religion-on-pretext-of-prayer-meeting-in-azamgarh-police-detain-three-peple-and-interrogating","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण का आरोप, हिंदू संगठनों के विरोध पर पहुंची पुलिस, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण का आरोप, हिंदू संगठनों के विरोध पर पहुंची पुलिस, दो गिरफ्तार
Sun, 22 May 2022 03:05 PM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 22 May 2022 03:05 PM IST
सार
आजमगढ़ शहर के बवाली मोड़ के पास एक मकान में रविवार की सुबह प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण का आरोप लगाकर हिंदू संगठनों ने विरोध जताया।
विज्ञापन
प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण की सूचना पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के बवाली मोड़ के पास एक मकान में रविवार की सुबह प्रार्थना सभा में धर्मांतरण की जानकारी होने पर हिंदू संगठनों ने जाकर हंगामा किया और पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, उनसे पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन
शहर के रोडवेज इलाके में बवाली मोड़ के पास एक घर में चर्च बनाकर धर्मांतरण की सूचना पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रविवार की सुबह छापा मारा। घर में भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष इकट्ठा थे और विशेष प्रार्थना सभा चल रही थी। धर्मांतरण किए जाने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस का वहां मौजूद कुछ लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जिस पर पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर शहर कोतवाली ले आई, जहां उनसे पूछताछ चल रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां पर काफी दिनों से घर में लोगों को जुटाकर इस प्रकार का आयोजन होता रहता था। क्षेत्र के लोगों ने इसकी सूचना हिंदू संगठनों को दी। इसके बाद रविवार को पुलिस और हिंदू संगठनों द्वारा इसे रोका गया।
विज्ञापन
आजमगढ़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीके श्रीवास्तव ने कहा कि जित्तू सोनकर की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। जांच की कवायद में पुलिस जुटी है।