फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Allegations of ignoring standards stopped drain construction

Azamgarh News: मानकों की अनदेखी का आरोप लगा रोका नाली निर्माण

Thu, 19 Mar 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Allegations of ignoring standards stopped drain construction
माहुल कस्बा में नाली का निर्माण रोकवाते भाजपा नेता।संवाद
अंबारी। नगर पंचायत माहुल के सुभाषचंद बोस नगर में हो रहे नाली निर्माण को बुधवार को भाजपा नेताओं ने रोक दिया। जिलामंत्री दिलीप सिंह व कार्यकर्ताओं ने नाली निर्माण में मानकों के अनदेखी का आरोप लगाया। नगर पंचायत के वार्ड में 46 मीटर इंटरलॉकिंग और नाली का निर्माण ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है। पहले रास्ते के बीच में नाली का निर्माण शुरू कराया गया। जिलामंत्री ने बताया कि ठेकेदार द्वारा प्रस्ताव के विपरीत 20 फुट जगह छोड़ कर कार्य को शुरू किया गया। आरोप लगाया कि निर्माण में सफेद बालू और घटिया सीमेंट के उपयोग के साथ तमाम अनियमितता की जा रही। बताया कि पहले जिला कार्यसमिति के सदस्य अजय श्रीवास्तव ने ठेकेदार से पूछा कि जहां से प्रस्ताव है, वहां से छोड़ कर क्यों कार्य हो रहा, तो ठेकेदार ने बताया कि नपं अध्यक्ष ने वहां से कार्य शुरू करने से मना किया है। इस मौके पर विमलेश पांडेय, आशीष सिंह, हरिकेश गुप्ता, अजीत यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

मानकों की अनदेखी की शिकायत मिली है। किसी भी दशा में मानकों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो आरोप लगे हैं जांच के बाद कार्रवाई होगी। - अवधेश मिश्र, अधिशासी अधिकारी माहुल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed