फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Allegations of embezzlement of 21 old toilets

21 पुराने शौचालयों का पैसा गबन करने का आरोप

Thu, 22 Aug 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Allegations of embezzlement of 21 old toilets
फरिहा। रानी की सराय ब्लाक की ग्राम सभा सुराई के अबुल कैश और फिरोज अहमद ने गुरुवार को डीएम और मंडलआयुक्त से शिकायत की। उन्होंने ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी पर 21 शौचालयों का पैसा गबन करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम को बतायसा कि ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी की मिलीभगत से गांव में वर्ष 2017 से वर्ष 2019 तक कुल 104 शौचालय दो सूचियों में पास हुआ। जिसमें 21 पुराने शौचालयों पर पैसा पास करके लाखों रुपये गबन किए गए हैं। बाकी 78 नए शौचालयों में कुछ बन गए हैं और बाकी अभी भी आधे अधूरे पड़े हुए हैं। इसी तरह गांव में खड़ंजा नाला के निर्माण में मानक के अनुरूप ना करा कर घटिया किस्म के ईंट और बालू लगाया जा रहा है। इस पर डीएम ने टीम गठित करके जांच कर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। एडीओ पंचायत रानी की सराय ने बताया कि डीएम के यहां से जैसे ही पत्रक मिल जाएगा तुरंत जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान अबू सैफ ने बताया कि मेरे द्वारा जो भी निर्माण कराया गया है सब सही हैं। शौचालयों का जियो टैग कराकर ब्लॉक मुख्यालय के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed