फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Allegation of fraudulently naming Gram Sabha land

Azamgarh News: ग्राम सभा की जमीन को फर्जी तरीके से नाम कराने का आरोप

Sat, 06 Jan 2024 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Allegation of fraudulently naming Gram Sabha land
फूलपुर तहसील क्षेत्र के पूराराम जी ग्राम सभा अंतर्गत आने वाले तरकुलहा हनुमान मंदिर के पुजारी, महंथ व कुछ अन्य लोगों ने निजामपुर गांव के 52 एकड़ जमीन को फ्रॉड कर अपने नाम कराने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराया है। इन लोगों ने राष्ट्रपति सहित दर्जन भर से अधिक जनप्रतिनिधियों को रजिस्टर्ड पत्र भेजा है। पत्र में 26 जनवरी तक उक्त भूमि ग्राम समाज के खाते में न दर्ज होने पर आत्मदाह की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

हनुमान मंदिर के पुजारी राधेमोहन, महंथ अर्जुन सिंह व राजधारी आदि ने अपने शिकायती पत्रक में बताया कि निजामपुर गांव की 52 एकड़ जमीन पर एक पूर्व विधायक ने कब्जा कर लिया और कूटरचना कर जमीन पर अपना नाम भी दर्ज करा लिया। 1994 में डीडीसी ने उक्त भूमि को ग्राम सभा के नाम करने का आदेश भी पारित किया था। इसके बाद भी जमीन पर विधायक का कब्जा रहा। 2006 में उक्त भूमि को एक एजुकेशनल संस्थान के प्रबंधक के नाम दान पत्र के रूप में दे दिया गया। 2015 में उक्त भूमि को पुन: दान में दी गई भूमि को वापस ले ली गई, जबकि दान दी गई भूमि को वापस लेने का कोई कानून नहीं है। फर्जी विद्यालय भी पोखरी की जमीन पर चलाया जा रहा है। 2023 में ग्राम प्रधान रेखा देवी के अपील पर जिला जज उक्त भूमि को कुर्क करने का भी आदेश दिया हुआ है। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पुजारी व महंथ ने राष्ट्रपति को दिए पत्रक में कहा कि 26 जनवरी तक यदि उक्त भूमि ग्राम समाज के खाते में नहीं दर्ज होती तो वे आत्मदाह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed