फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Allegation: In the name of getting a job, the constable cheated four and a half lakhs

आरोप : नौकरी दिलाने के नाम पर सिपाही ने ठगे साढ़े चार लाख

Tue, 13 Jun 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Allegation: In the name of getting a job, the constable cheated four and a half lakhs
जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर एक सिपाही ने एक युवक से साढ़े चार लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उक्त सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली क्षेत्र के हीरापट्टी मोहल्ला निवासी मजदूर अमर बहादुर राम ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दो वर्ष पूर्व वह बेरोजगार था। बिलरियागंज थाने पर तैनात सिपाही सिंटू शाह से उसकी मुलाकात हुई। जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इस दौरान सिपाही ने उससे कहा कि उसकी लखनऊ में बहुत से लोगों से जान पहचान है और वह उसे किसी भी विभाग में नौकरी दिला देगा लेकिन इसके लिए चार-से पांच लाख रुपए लगेगें। दोस्ती के कारण अमर बहादुर सिपाही के झांसे में आ गया। जिसके बाद उसने सिपाही को रुपये दे दिए। दो तीन महीना बीत जाने के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली तो वह सिपाही से रुपए की मांगने लगा। इस बीच सिपाही का तबादला बरदह थाने पर हो गया। रुपये की लगातार मांग करने के कारण सिपाही ने अमर का फोन उठाना बंद कर दिया। वह जब भी उसका फोन उठाता उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा। जिस पर उसने सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि एक आवेदक ने बरदह थाने पर 112 में तैनात एक सिपाही के खिलाफ तहरीर दी है। सिपाही मेडिकल पर करीब डेढ़ माह से है। आरोप है करीब चार लाख से अधिक रुपए सिपाही को नौकरी दिलाने के नाम पर दिया था। सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed