फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Allegation: Electricity bill of Rs 58 lakh not rectified even after depositing Rs 3.50 lakh

आरोप : 3.50 लाख जमा करने पर भी नहीं सुधरा 58 लाख का बिजली बिल

Wed, 18 Mar 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Allegation: Electricity bill of Rs 58 lakh not rectified even after depositing Rs 3.50 lakh
आजमगढ़। बिलरियागंज के पतिलागौसपुर निवासी अजय यादव ने बिजली बिल में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने 58 लाख की बिजली बिल को दुरुस्त कराने की मांग की है। सीएम से की गई शिकायत में उन्होंने बताया कि हाफिजपुर में उनकी बर्फ की फैक्ट्री है। 20 अगस्त 2024 को फैक्ट्री बंद होने के समय बिजली बिल 15 लाख 47 हजार 441 रुपये था। 23 मार्च 2025 को जब फैक्ट्री दोबारा चालू करने पहुंचे तो कनेक्शन कटा मिला। चार लाख रुपये जमा करने के बाद कनेक्शन जोड़ा गया। इसी दौरान खराब मीटर की जगह नया मीटर लगाया गया। आरोप लगाया कि नए मीटर के बाद भी निगम ने 58 लाख 20 हजार 799 रुपये का बिल बना दिया। शिकायत करने पर विभागीय कर्मचारियों ने 3.50 लाख रुपये जमा करने पर बिल सुधारने का आश्वासन दिया। जून 2025 को उक्त धनराशि भी जमा कर दी गई, लेकिन अभी कोई सुधार नहीं हुआ। एसडीओ विक्रमवीर सिंह ने बताया कि बर्फ फैक्ट्री का कनेक्शन 35 किलोवाट का है। एक साल पहले बिल दुरुस्त कराई गई थी, लेकिन इन्होंने कुछ ही रुपये जमा किए थे। एक साल में बिल बढ़ी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed