फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   All ATMs locked in the fear of cyber attack

साइबर हमले की आशंका में बंद रहीं सभी एटीएम

Tue, 16 May 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़ Updated Tue, 16 May 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
All ATMs locked in the fear of cyber attack
स्‍टेट बैंक एटीएम। - फोटो : अमर उजाला
रैंसमवेयर वायरस ने जहां कई देशों के कंप्यूटरों को अपना निशाना बनाया है। वहीं अपने देश में भी इससे बचने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने सभी बैंकों को इससे बचने के लिए सरकारी संस्था इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया। वहीं इस वायरस के प्रकोप से बचने के लिए मंगलवार को जनपद के सभी एटीएम बंद रहे।
विज्ञापन


लाटघाट संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में स्थित सभी बैंकों के एटीएम मंगलवार को बंद रहे। इस संबंध में स्टेट बैंक बरडीहा के शाखा प्रबंधक रावेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिन से एटीएम बंद हैं क्योंकि साइबर क्राइम की सूचना हम लोगों को ऊपर से मिली है कि ग्राहकों का पैसा निकल जा रहा है। जब तक इस वायरस से निजात नहीं मिल जाती एटीएम बंद रहेंगे।
विज्ञापन


यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया मोहम्मदपुर लाटघाट के फील्ड अफसर किशोर कुमार ने बताया कि तीन चार दिनों से पैसे के अभाव में एटीएम बंद है और साइबर क्राइम की भी सूचना ऊपर से है। जिसके नाते एटीएम नहीं खोला जा रहा है। इसी तरह से यूबीआई महुला भी बंद किया गया है और स्टेट बैंक बखरडीहा  में भी एटीएम में ताला लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लालगंज संवादददाता के अनुसार साइबर हमले को देखते हुए कस्बा लालगंज में विभिन्न बैंकों के एटीएम बंद रहे लेकिन यूको बैंक का एटीएम खुला रहा। भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि हमें आदेश हुआ था कि सारे काम कैशलेस किए जाएं लेकिन यह कहां संभव है। ऑनलाइन लेनदेन प्रभावित हुआ है। कैश की कमी की वजह से एटीएम नहीं चल पा रहा है। पंजाब नेशनल बैंक के शाखा इंचार्ज शरद ने  कहा कि माडम में गड़बड़ी की वजह से नेट स्लो चल रहा है। वहीं, ऊपर से वायरस को लेकर एलर्ट भी जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed