फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Alert regarding Waqf Bill Friday prayers DIG and SP took stock of azamgarh Police at every corner

UP: वक्फ बिल, जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट, DIG व SP ने लिया शहर का जायजा; चप्पे-चप्पे पर पुलिस

Fri, 04 Apr 2025 05:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 04 Apr 2025 05:03 PM IST
सार

जिले भर में नमाज सकुशल संपन्न हुई और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। उन्होंने कहा, पूरे जिले में शांति व्यवस्था कायम है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

विज्ञापन
Alert regarding Waqf Bill Friday prayers DIG and SP took stock of azamgarh Police at every corner
आजमगढ़ में गश्त करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वक्फ बिल के राज्यसभा में पारित होने और जुमे की नमाज को लेकर जिले में शुक्रवार सुबह से ही पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर रहा। जिले में जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात की गई। शुक्रवार को डीआईजी सुनील कुमार सिंह व एसएसपी हेमराज मीना सहित अन्य पुलिस अधिकारी स्थिति का जायजा लेते नजर आए। 

विज्ञापन




गुरुवार की रात राज्यसभा में वक्फ बिल पर हुई बहस के बाद इसे मंजूरी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने संवेदनशीलता को देखते हुए चौकसी बढ़ा दी थी।

डीआईजी सुनील कुमार सिंह व एसएसपी हेमराज मीना ने स्वयं शहर में भ्रमण कर हालात का जायजा लिया। उनके साथ क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिटी गौरव शर्मा भी दलबल के साथ गश्त करते दिखे। 

विज्ञापन

पुलिस ने जिले को सेक्टर और जोन में बांटकर अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी थीं, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। एसपी हेमराज मीना ने बताया कि वक्फ बिल और जुमे की नमाज को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई थी। पुलिस ने पहले ही धार्मिक गुरुओं से संपर्क कर इस संबंध में बातचीत कर ली थी, जिसका सकारात्मक असर देखने को मिला। 

यह भी पढ़ें: बलिया में तीन गाड़ियों से धमकी ईडी की टीम, आयुष्मान योजना में धोखाधड़ी का है मामला

पुलिस की मुस्तैदी और धार्मिक नेताओं के सहयोग से आजमगढ़ में दिनभर शांतिपूर्ण माहौल रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगे भी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां जारी रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed