फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ED raids in Ballia in case of fraud in Ayushman Yojana in jharkhand

ED Raid In Ballia: बलिया में तीन गाड़ियों से धमकी ईडी की टीम, आयुष्मान योजना में धोखाधड़ी का है मामला

Fri, 04 Apr 2025 03:11 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 04 Apr 2025 03:11 PM IST
सार

Ballia News: बलिया जिले में खेजुरी थाना क्षेत्र के स्थानीय चट्टी पर एक मकान में ईडी ने छापा मारा। बताया जा रहा है कि मामला आयुष्मान योजना में धोखाधड़ी का है।  

विज्ञापन
ED raids in Ballia in case of fraud in Ayushman Yojana in jharkhand
इसी मकान में ईडी ने मारा छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में आयुष्मान भारत योजना में हुए घोटाले की जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शुक्रवार को खेजुरी बाजार स्थित नवनिर्मित मकान और दुकान पर छापा मारा। प्रवर्तन निदेशालय प्रयागराज के सहायक निदेशक धर्मेंद्र चाैहान के नेतृत्व में 15 सदस्यीय तीन टीमों ने सुबह छह बजे से शाम करीब छह बजे तक जांच की। टीम यहां से चेकबुक, तीन बैंकों की पासबुक व आयुष्मान योजना से जुड़े दस्तावेज अपने साथ ले गई।

विज्ञापन




इसे भी पढ़ें; Varanasi: वक्फ विधेयक पास होने के बाद पहली जुमे की नमाज, ज्ञानवापी समेत अन्य मस्जिदों में अलर्ट मोड में पुलिस
विज्ञापन


प्रयागराज, वाराणसी और झारखंड की तीन टीमें तीन गाड़ियों से पहुंची थीं। सूत्रों ने बताया कि ईडी ने खेजुरी, मऊ और रांची में एक साथ कार्रवाई की है। झारखंड में आयुष्मान योजना में बिना इलाज के फर्जी बिल लगाकर लाखों रुपये का भुगतान करवा लिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन




इसे भी पढ़ें; जलते अंगार से गुजरे श्रद्धालु: पासवान समाज के लोगों ने पूजा कर की सर्वमंगल की कामना, निभाई गई परंपरा

इसकी जांच ईडी को साैंपी गई है। जांच में बलिया से जुड़ाव होने पर शुक्रवार को ईडी ने यहां छापा मारा। खेजुरी बाजार में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद निवासी हरेराम यादव का नवनिर्मित मकान और दुकान पर जांच की। परिवार इसी के पीछे दूसरे मकान में रहता है।

सूत्रों के अनुसार, हरेराम यादव पहले मेडिकल स्टोर चलाता था। उसके तीन बेटों में से दो आयुष्मान योजना में बतौर कर्मचारी कार्यरत हैं। बड़ा बेटा सुजीत रांची (झारखंड) में नाैकरी करता है, दूसरा अंजनी (अरुण) पड़ोसी जनपद मऊ में कार्यरत है। तीसरा बेटा राहुल बड़े भाई के साथ रांची में रहता है।

शुक्रवार की सुबह टीम ने हरेराम यादव, उनकी पत्नी राजदेई देवी और बहू प्रीति यादव से पूछताछ की। टीम चेकबुक, तीन बैंकों के पासबुक व आयुष्मान कार्ड से जुड़े दस्तावेज अपने साथ ले गई। इस दौरान सहायक प्रवर्तन अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी, बैंक ऑफ बड़ौदा बलिया के आशुतोष कुमार खत्री और मनीष कुमार गुप्ता के अलावा सीआरपीएफ के दरोगा अवध नारायण चौहान व ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।

चर्चाओं का बाजार रहा गर्म
बलिया में ईडी के छापे के बाद कई तरह चर्चाएं होती रहीं। पूरे दिन लोगों की निगाह कार्रवाई वाले मकान और दुकान पर लगी रही। अंदर और बाहर जाने वाले लोगों से बातचीत की कोशिश करते रहे, मगर उनको किसी तरह की जानकारी नहीं मिल पाई। टीम के सदस्य कुछ भी बोलने से बचते रहे।

जिले में ईडी की यह पहली कार्रवाई
प्रवर्तन निदेशालय की यह जिले में पहली कार्रवाई थी। हालांकि भ्रष्टाचार से संबंधित कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कभी करवाई नहीं की गई। लगातार 12 घंटे तक बंद कमरे में परिवार के प्रत्येक सदस्य से पूछताछ करना, डिजिटल और भौतिक साक्ष्य इकट्ठा करने की बात सामने आने के बाद लोग इसे बड़ा घोटाला मान रहे हैं। 

हालांकि सुजीत के पिता हरेराम यादव द्वारा बार-बार यह दलील दी जा रही थी, यह क्यों और किस लिए आए थे, पता नहीं है। हरेराम ने यह स्वीकार किया कि जांच के दौरान विभिन्न सवाल टीम के सदस्यों ने किए। जितना पता था, उनका जवाब दिया गया।

कार्रवाई की आंच अन्य लोगों तक पहुंच सकती है
प्रवर्तन निदेशालय के छापे की खबर क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई। मकान के चारों ओर लोगों का जमघट लग गया। टीम के रवाना होने तक लाेग डटे रहे। वहीं, इस कार्रवाई से अवैध धंधे में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच रहा। आशंका जताई जा रही है कि इस कार्रवाई की आंच अन्य लोगों तक भी पहुंच सकती है। आने वाले दिनों में और लोग सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed