{"_id":"6af60acca7b71b1fa80d5019","slug":"museum-and-library-to-be-built-in-hariaudh-art-center-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-160408-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: हरिऔध कला केंद्र में बनेगा संग्रहालय और पुस्तकालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: हरिऔध कला केंद्र में बनेगा संग्रहालय और पुस्तकालय
विज्ञापन
जिले की साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए हरिऔध कला केंद्र में संग्रहालय और पुस्तकालय स्थापित किया जाएगा। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की पहल पर तैयार इस परियोजना को शासन की सैद्धांतिक सहमति मिल गई है।
इसके लिए 2.50 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत तय की गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में पहले चरण के लिए 50 लाख रुपये का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है।
परियोजना के तहत हरिऔध कला केंद्र में संग्रहालय और पुस्तकालय की स्थापना के साथ क्यूरेशन (संग्रहित सामग्री के चयन, संयोजन और प्रदर्शन) का कार्य भी कराया जाएगा। यहां जिले के साहित्यिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व से जुड़ी धरोहरों, महान साहित्यकारों के योगदान तथा स्थानीय कला-संस्कृति को संकलित कर प्रदर्शित किया जाएगा।
इससे विद्यार्थियों, शोधार्थियों और साहित्य प्रेमियों को जिले की समृद्ध विरासत को जानने और समझने का अवसर मिलेगा। साथ ही यह केंद्र साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी महत्वपूर्ण स्थान बनेगा।
विज्ञापन
पर्यटन अधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि संग्रहालय और पुस्तकालय की स्थापना से जिले की सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए ज्ञान, शोध और विरासत संरक्षण का केंद्र बनेगा।