फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Alambadi hoisted the flag on Nizamabad seat four times

आलमबदी ने चार बार निजामाबाद सीट पर फहराया परचम

Mon, 17 Jan 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Alambadi hoisted the flag on Nizamabad seat four times
आजमगढ़। ब्लैक पॉटरी के लिए मशहूर निजामाबाद विधानसभा सीट पर 1991 से लेकर अब तक आलमबदी और अंगद यादव के बीच ही जंग रही। जबकि सपा और बसपा के उदय के बाद यहां कांग्रेस अपना खाता खोलने को तरस गई। इस सीट पर तीन बार बसपा और चार बार सपा ने कब्जा जमाया है। चार बार जीत दर्ज करने वाले आलमबदी को एक बार सिर्फ अंगद यादव के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

छोटे और क्षेत्रीय दलों के उदय के बाद जनपद की सभी सीटों पर कांग्रेस अपना जनाधार खोती गई। जनपद के निजामाबाद विधानसभा सीट से कांग्रेस के आखिरी विधायक रामबचन रहे। जिन्होंने 1989 में जनता दल के मसूद को हराकर इस सीट पर कब्जा जमाया था। इसके बाद लगातार दो बार 1991 और 1993 में बसपा के टिकट पर अंगद यादव ने जीत हासिल की। उनके विजय के सिलसिले को सपा के आलमबदी ने 1996 में तोड़ा। फिर 2002 में हुए विधानसभा चुनाव में बसपा ने कलामुद्दीन को अपना उम्मीदवार बनाया। इस चुनाव में भी आलमबदी ने जीत हासिल की। लगातार दो बार जीतने के बाद 2007 में बसपा के टिकट पर मैदान में उतरे अंगद यादव ने आलमबदी के विजयी अभियान पर रोक लगाई और उन्हें हराकर जीत हासिल की। लेकिन 2012 के हुए चुनाव में आलमबदी ने एक बार फिर इस सीट पर कब्जा जमाया। इसके बाद 2017 में भी आलमबदी आजमी की जीत का सिलसिला जारी रहा। उन्होंने बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली को हराया।
विज्ञापन

निजामाबाद में 1977 के बाद विधायक और पार्टी
वर्ष विधायक पार्टी
1977 मो. मसूद जेएनपी
1980 चंद्रबली ब्रह्मचारी कांग्रेस
1985 मो. मसूद एलकेडी
1989 रामबचन कांग्रेस
1991 अंगद यादव बसपा
1993 अंगद यादव भाजपा
1996 आलमबदी सपा
2002 आलमबदी सपा
2007 अंगद यादव बसपा
2012 आलमबदी सपा
2017 आलमबदी सपा
ओडीओपी में चयनित है यहां की ब्लैक पॉटरी
जिला मुख्यालय से लगभग 15 किमी दूर निजामाबाद कस्बा अपने आप में कई धरोहरों को समेटे हुए हैं। निजामाबाद में मां शीतला का धाम है जहां पूरे वर्ष श्रद्घालु पहुंचते हैं। वहीं कस्बे से कुछ दूरी पर ही ऋषि दत्तात्रेय का आश्रम भी है जहां कार्तिक पूर्णिमा पर और अन्य अवसरों पर लोग स्नान और दर्शन पूजन को पहुंचते हैं। निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी पूरे विश्व में विख्यात है। यहां के कई कलाकार राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कृत हो चुके हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार ने निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी को ओडीओपी के तहत चयनित किया है। इसके अलावा क्षेत्र में गेहूं धान के साथ ही किसान सब्जी की खेती बड़े पैमाने पर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed