फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ajay president, elected General Secretary Shubham

अजय अध्यक्ष, शुभम महामंत्री निर्वाचित

Mon, 26 Dec 2016 12:50 AM IST
azamgarh
azamgarh Updated Mon, 26 Dec 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Ajay president, elected General Secretary Shubham
छात्रसंघ चुनाव में पद और गोपनीयता की शपथ लेते जीते पदाधिकारी। - फोटो : azamgarh
गांधी शताब्दी स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोयलसा का छात्रसंघ का चुनाव रविवार को सकुशल संपन्न हो गया। देर शाम संपन्न हुई मतगणना में अजय कुमार यादव अध्यक्ष और शुभम उपाध्याय महामंत्री निर्वाचित घोषित किए गए। छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर अजय कुमार यादव ने आनंद तिवारी को 61 मतों से पराजित किया। अजय कुमार यादव को 378 और आनंद तिवारी को 311 मत मिला। उपाध्यक्ष पद पर पंकज कुमार प्रजापति ने लक्ष्मण यादव को 273 मतों से पराजित किया। पंकज कुमार प्रजापति को 591 और लक्ष्मण यादव 318 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर शुभम उपाध्याय ने विजय शंकर पटेल को 104 मतों से पराजित किया। शुभम उपाध्याय को 512 और विजय शंकर पटेल को 408 मत प्राप्त हुए। कलासंकाय प्रतिनिधि पद पर चंदन मौर्या निर्विरोध निर्वाचित किए गए।
विज्ञापन


 मतगणना संपन्न होने के बाद उपजिलाधिकारी बूढनपुर सीएल सिंह ने विजयी प्रत्याशियों पद और  गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं सुबह के समय आठ बजे से मतदान का कार्य शुरू हुआ। मतदाता सुबह से ही मतदान करने के लिए गेट पर जमा हो गए थे। प्रत्याशी लोगों से हाथ जोड़कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे थे। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए सिविल पुलिस, पीएसी, फायर ब्रिगेड के अलावा अतरौलिया, अहरौला, तहबरपुर, जिला महिला थाना प्रभारी नगीना राय आदि मौजूद रहे। एसडीएम बूढ़नपुर सीएल सिंह, सीओ बूढ़नपुर उमेश चंद्र मिश्र, नायब तहसीलदार बिराग पांडेय आखिरी समय तक डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed