{"_id":"5fb805778ebc3e5be50e9959","slug":"airport-boundary-will-be-high-one-layer-will-climb-on-the-runway-and-azamgarh-news-vns559214473","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंची होगी एयरपोर्ट की बाउंड्री, रनवे पर चढ़ेगा एक लेयर और","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंची होगी एयरपोर्ट की बाउंड्री, रनवे पर चढ़ेगा एक लेयर और
विज्ञापन
आजमगढ़। मंदुरी हवाई अड्डे से उड़ान शुरू करने के लिए यहां की बाउंड्री को और ऊंचा किया जाएगा। वहीं, 1507 मीटर के तैयार किए गए रनवे पर एक लेयर और डाला जाएगा। बाउंड्री को ऊंचा करने के लिए प्रस्ताव जहां कार्यदायी संस्था की ओर से तैयार किया जा रहा है। वहीं रनवे का काम एयरपोर्ट अथारिटी की ओर से किया जाएगा। दोनों कार्यों के बाद ही यहां से उड़ान की प्रक्रिया शुरू होगी।
रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत चयनित मंदुरी हवाई पट्टी को हवाई अड्डे में बदलने का काम डीपीआर के सापेक्ष पूरा होने का दावा कार्यदायी संस्था की ओर से किया गया था। हवाईपट्टी की लंबाई बढ़ा कर इसे 1507 मीटर कर दिया गया है। इसके साथ ही अधूरी बाउंड्री का कार्य पूरा हो चुका है। हवाई पट्टी की अधूरी बाउंड्री को पूरा करने और रनवे की लंबाई बढ़ाने के लिए लिए शासन की ओर से 1.5 हेक्टेयर जमीन खरीदने के लिए 2.86 करोड़ रुपये जारी किए थे। विस्तारीकरण के लिए राजकीय निर्माण निगम को लगभग 20 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली थी। कार्यदायी संस्था की ओर से रनवे, टैक्सी-वे, सब-वे, एटीसी टावर, यात्री प्रतीक्षालय, फायर स्टेशन, मिट्टी भराई आदि का कार्य पूरा कर लिया गया है। कार्य पूरा होने के बारे में जिला प्रशासन को लिख कर भी दे दिया गया था। पिछले दिनों डायरेक्टर बाबतपुर एयरपोर्ट आकाशदीप माथुर अपनी टीम के साथ मंदुरी हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। इसमें कई विभागों के एक्सपर्ट थे। टीम ने स्थानीय अधिकारियों से जानकारी लेने के बाद एक-एक कार्य का जायजा लिया था। जहां कमियां और काम अधूरा मिला उसे चिह्नित कर संबंधित अधिकारियों को इसे दुरुस्त करने का निर्देश दिए थे। उड़ान शुरू करने में अभी 10 फीसद काम शेष बताया गया था।
इसमें हवाई अड्डे की बाउंड्री को और ऊंचा किया जाएगा। उड़ान के लिहाल से बाउंड्री की ऊंचाई कम बताई जा रही है। इस कार्य की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को सौंपी गई है। कार्यदायी संस्था इसके लिए इस्टीमेट तैयार कर रही है। तयार होने के बाद इसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। धनराशि मिलने के बाद काम शुरू कराया जाएगा। वहीं, कार्यदायी संस्था की ओर से बनाए गए रनवे पर अभी एक लेयर और चढ़ाया जाएगा। इस कार्य को एयरपोर्ट अथारिटी की ओर से स्वयं कराया जाएगा। इसके लिए उसी की ओर से तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
डीपीआर के सापेक्ष काम पूरा हो चुका है। पिछले दिनों एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया की टीन ने कुछ कमियां चिह्नित की थी। उसे दूर करने के लिए निर्देशित किया था। इसमें एयरपोर्ट की बाउंड्री को और ऊंचा करना है। इसके लिए इस्टीमेट तैयार की जा रही है। रनवे पर अभी एक लेयर और चढ़ाया जाना है। इसका काम एयर अथारिटी आफ इंडिया की ओर से ही कराया जाना है। इसके बाद ही उड़ान शुरू होगी। शुरुआत में 20 सीटर विमान से राज्य मुख्यालय की उड़ान शुरू होने की बात कही गई है।
राजेश कुमार, जिलाधिकारी आजमगढ़