फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Agroforestry will improve the health of the earth: Dr. Ravi

एग्रोफॉरेस्ट्री से धरती की सेहत होगी बेहतर: डॉ. रवि

Thu, 05 Feb 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Agroforestry will improve the health of the earth: Dr. Ravi
23 पुस्तक मेले में पुस्तकों का अवलोकन करते मुख्य अति​थि। श्रोत-स्वयं
डीएम की अपील पर सीबीएसई स्कूलों ने बनाया ‘आर्थर कार्नर’
विज्ञापन

फोटो संख्या 23
आजमगढ़। गंगा समिति एवं शुरूआत समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 26वें आजमगढ़ पुस्तक मेले के तीसरे दिन बुधवार को कृषि एवं उद्यान विभाग के सहयोग से किसान संगोष्ठी हुई। 2 से 8 फरवरी तक हरिऔध कला केंद्र में चल रहे मेले में यह कार्यक्रम 4 फरवरी को संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि डॉ. रवि कुमार सिंह, संरक्षक काशी जोन ने कहा कि पेड़-पौधे निस्वार्थ रूप से कार्बन क्रेडिट का कार्य कर रहे हैं, इसलिए किसानों को एग्रोफॉरेस्ट्री की ओर प्रेरित किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इससे प्राकृतिक संसाधनों का संचय होगा और धरती की सेहत बेहतर होगी। अध्यक्षता करते हुए टी रंग राजु, संरक्षक वन आजमगढ़ मंडल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के समय में कृषि ज्ञान विश्वविद्यालय से लेकर खेत की मेड़ तक का ज्ञान पहुंचना आवश्यक है। उन्होंने पारंपरिक, प्रकृति हितैषी खेती को अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि डीएफओ आकांक्षा जैन ने कहा कि जागरूकता का सबसे बड़ा माध्यम मीडिया है। सोशल मीडिया के जरिए ऐसे आयोजनों का प्रचार-प्रसार बढ़ाने से किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी और वे लाभ उठा सकेंगे। विमर्श सत्र का स्वागत करते हुए उप निदेशक कृषि विभाग आशीष कुमार ने किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी और फार्मर रजिस्ट्रेशन बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ रजिस्ट्रेशन पर ही मिलेगा। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सीटीओ अनुराग ने कहा कि राज्य और समाज एक साथ मिलकर ही बड़ी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में परियोजना निदेशक सच्चिदानंद प्रसाद ने विद्यार्थियों को पुस्तक पढ़ने की प्रेरणा देते हुए प्रकृति की रक्षा के लिए नारेबाजी करवाई, जिसमें विद्यार्थियों ने जोरदार ‘हम करेंगे’ का नारा लगाया। इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी हरशंकर राम ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
सीबीएसई स्कूलों के लिए ‘आर्थर कार्नर’ की शुरुआत
26वें पुस्तक मेले के उद्घाटन पर डीएम रविन्द्र कुमार ने सीबीएसई संचालित स्कूलों से अपील की थी कि मेले में आजमगढ़ के रचनाकारों के लिए एक अलग स्टॉल बनाया जाए। इसी अपील पर आजमगढ़ पब्लिक स्कूल के प्रबंधक नोमान अहमद ने आजमगढ़ के लेखकों की पुस्तकों को खरीदकर मेले में ‘आर्थर कार्नर’ सजाया। उन्होंने सभी सीबीएसई स्कूलों से विद्यार्थियों के भ्रमण और पुस्तकालय के लिए पुस्तकों की खरीद सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed