आजमगढ़। कृषि विभाग की किसानों को उचित दर पर एवं गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए तीन टीमों का गठन कर शुक्रवार को शीर्ष संस्थाओं, निजी थोक एवं फुटकर उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों और गोदामों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 10 नमूने लेने के साथ सात प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
प्रथम टीम में जिला कृषि अधिकारी डा. उमेश कुमार गुप्ता, जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल, ने तहसील बूढ़नपुर के कुल 13 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान आठ नमूने लिए गए। उर्वरक पॉस मशीन और उपलब्ध स्टाक में अन्तर पाए जाने पर गोविन्द कृषि सेवा केन्द्र देउरपुर, आईएफएफडीसी देउरपुर, पूर्वान्चल एग्री क्लीनिक एण्ड एग्री विजनेस सेन्टर नन्दना और दुकान बन्द करने के कारण कमलेश वर्मा अतरैठ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। दूसरी टीम में उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी लालगंज संगम सिंह और सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता राम किंकर द्विवेदी ने तहसील सदर में कुल 12 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। उर्वरक प्रतिष्ठान बन्द करने के कारण शिवम बीज भण्डार एग्री जक्सन कृषि केन्द्र शहीदद्ववारा, योगेन्द्र सिंह शहीदद्वारा, मिश्रा खाद भंडार छतवारा को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया। तीसरी टीम में जिला कृषि रक्षा अधिकारी सुधीर कुमार, एम प्रसाद उप मुख्य चिकित्साधिकारी ने तहसील लालगंज में छह प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान दो नमूने लिए गए।