फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   after talking to the girl, she was beaten up and fed poison, family members accused the female teacher

परिचय पूछा तो मार डाला: युवती से बात करने पर युवक को खिलाया जहर, परिजनों का महिला शिक्षामित्र पर आरोप

Sat, 25 Mar 2023 03:00 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 25 Mar 2023 03:00 PM IST
सार

गोसाईपुर गांव निवासी राज सिंह उर्फ सानू (20) पुत्र संजय सिंह शुक्रवार की दोपहर लगभग दो बजे अपने खेत की निगरानी करने के लिए गया था। खेत के पास एक युवती मुंह बांधकर टहल रही थी। राज ने उस युवती से परिचय पूछ लिया।

विज्ञापन
after talking to the girl, she was beaten up and fed poison, family members accused the female teacher
परिचय पूछा तो मार डाला: युवती से बात करने पर मारपीट कर खिलाया जहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में महराजगंज थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव के निवासी एक युवक ने दिन में खेत के पास मुंह बांधकर टहल रही युवती से परिचय पूछ लिया। युवक का इतना पूछना युवती को नागवार गुजरा कि उसने परिजनों को बुला कर युवक की जम कर पिटाई करने के साथ ही विषाक्त पदार्थ खिला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गोसाईपुर गांव निवासी राज सिंह उर्फ सानू (20) पुत्र संजय सिंह शुक्रवार की दोपहर लगभग दो बजे अपने खेत की निगरानी करने के लिए गया था। खेत के पास एक युवती मुंह बांधकर टहल रही थी। राज ने उस युवती से परिचय पूछ लिया।
विज्ञापन


 

after talking to the girl, she was beaten up and fed poison, family members accused the female teacher
गांव में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

राज की यह बात युवती को पसंद नहीं आई और उसने परिजनों को बुला लिया। इसके बाद युवक की जमकर पिटाई की गई और विषाक्त पदार्थ खिला दिया गया। युवक के अचेत होने पर युवती और उसके परिजन मौके से फरार हो गए।
ये भी पढ़ें- Azamgarh News: पुलिसकर्मी के साथ बाइक सवार ने की अभद्रता, कुचलने की भी कोशिश की, वीडियो वायरल

ग्रामीणों ने युवक को अचेत देखा तो सूचना उसके परिजनों को दिया। इसके बाद युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के पिता ने गांव के ही एक महिला शिक्षामित्र, उसकी दो बेटियों व एक बेटे के खिलाफ नामजद तहरीर थाने पर दिया है। पिता कोलकाता में प्राइवेट नौकरी करता है और परिवार सहित वहीं रहता है। मृतक राज भी कोलकाता में बीटेक कर रहा था। वह सेना में भर्ती होना चाहता था। जिसकी तैयारी के लिए चार माह से वह पैतृक गांव में दादा रामनयन सिंह के पास रह रहा था। मृतक दो भाईयों में बड़ा था।

विज्ञापन

after talking to the girl, she was beaten up and fed poison, family members accused the female teacher
परिजनों के साथ पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। लोगों में महिला शिक्षामित्र व उसके परिजनों के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला। सूचना पर कई थानों की पुलिस के साथ ही सीओ सगड़ी महेंद्र शुक्ला भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पिता की तहरीर मिल गई है। तहरीर में लिखे आरोप के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पिता द्वारा नामजद किए गए लोगों को पकड़े की कवायद में पुलिस की टीम लगा दी गई है। - महेंद्र शुक्ला, सीओ सगड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed