फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Advocates stage protest against lathicharge on lawyers in Lucknow

Azamgarh News: लखनऊ में वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 19 May 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Advocates stage protest against lathicharge on lawyers in Lucknow
लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन करते दीवानी बार के अ​धिवक्ता। संवाद
आजमगढ़। लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को दीवानी कचहरी के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। विरोध स्वरूप अधिवक्ता पूरे दिन सामूहिक न्यायिक कार्य से विरत रहे और शासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए न्यायालय परिसर में जुलूस निकाला।
विज्ञापन

इस दौरान अधिवक्ताओं ने करीब दस मिनट तक गिरजाघर चौराहे पर चक्का जाम कर अपना रोष जताया। इस संबंध में दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ की साधारण सभा की आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने की, जबकि संचालन मंत्री अनुराग कुमार दीक्षित ने किया। वक्ताओं ने लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया।
विज्ञापन

बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर से जुलूस निकालकर शासन विरोधी नारे लगाए और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने मांग की कि लाठीचार्ज में घायल प्रत्येक अधिवक्ता को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए तथा घटना के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन में संघ अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, मंत्री अनुराग कुमार दीक्षित, पूर्व मंत्री अनिल कुमार सिंह, जगदीश प्रसाद यादव, अरुणेंद्र कुमार सिंह, राजेश सिंह, पंकज सिंह, संजय कुमार सिंह, अमित दुबे आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed