फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Advocates demonstrated in Mehnagar and Lalganj

मेंहनगर और लालगंज में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 16 Feb 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Advocates demonstrated in Mehnagar and Lalganj
मेंहनगर/लालगंज। ग्राम्य न्यायालय की स्थापना के लिए मेंहनगर और लालगंज तहसील के अधिवक्ताओं का प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन कर ज्ञापन भी दिया। इसमें ग्राम्य न्यायालय की स्थापना की मांग की गई है।
विज्ञापन

मेंहनगर तहसील के अधिवक्ता संघ भवन में सोमवार को बैठक हुई। इसमें ग्राम्य न्यायालय की स्थापना तहसील परिसर में ही कराए जाने संबंधी छह सूत्री मांगों से संबंधित प्रस्ताव पारित किए गए। तय किया गया कि सरकार की ओर से स्थापित किए जाने वाले ग्राम्य न्यायालय के लिए तहसील परिसर में उप निबंधन और कोषागार कार्यालय के भवन का उपयोग किया जाना चाहिए। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि ग्राम्य न्यायालय की स्थापना तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। बैठक में तय किया गया कि प्रत्येक शुक्रवार को अधिवक्ता संघ का प्रतिनिधिमंडल मांगों के संबंध में जिलाधिकारी और जिला जज से मिलकर वार्ता करेगा। वक्ताओं ने यह चेतावनी भी दी कि दौलतपुर स्थित ग्राम पंचायत भवन में स्थापना के लिए जो रिपोर्ट शासन को भेजी गई है, उसे निरस्त कर न्यायालय की स्थापना तहसील परिसर में होने तक न्यायिक कार्य का बहिष्कार जारी रखा जाएगा। इस दौरान अनिल कुमार वर्मा, अशोक कुमार यादव, विरेंद्र पांडेय, रामनिवास, रमेश कुमार, विनोद कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, रामदरश राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, लालगंज तहसील के अधिवक्ताओं ने ग्राम्य न्यायालय की स्थापना को लेकर सोमवार को तहसील परिसर में भ्रमण कर समर बहादुर सिंह के नेतृत्व में धरना दिया। इस दौरान हामिद अली ने कहा कि ग्राम्य न्यायालय की स्थापना के लिए तहसील के अधिवक्ता लंबे समय से प्रयासरत हैं। आरोप लगाया कि अधिकारियों के असहयोग के कारण अभी तक इसकी स्थापना नहीं हो सकी है। चेतावनी दी कि न्यायालय की स्थापना के बाद ही आंदोलन समाप्त किया जाएगा। इस दौरान संतोष कुमार राय, सुधीर श्रीवास्तव, नागेन्द्र सिंह, धर्मेश पाठक, विजय प्रकाश पांडेय, धीरज राय, लल्ले मिश्रा, रामसेवक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed