फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Advocates created a jam, burnt the effigy

Azamgarh News: अधिवक्ताओं ने लगाया जाम, फूंका पुतला

Thu, 14 Sep 2023 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Advocates created a jam, burnt the effigy
दीवानी बार के अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को हड़ताल खत्म होने से पूर्व चर्च तिराहे पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान वकीलों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला भी फूंका। उन्होंने हापुड़ की घटना पर नाराजगी जताई और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है।
विज्ञापन

29 अगस्त को हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस लाठी चार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन लगातार चल रहा है। लगभग दो सप्ताह से बार कौंसिल के आह्वान पर जिले के वकील हड़ताल पर हैं। जिसके चलते न्यायालय का सारा काम प्रभावित हो गया है। किसी भी मामले में सुनवाई नहीं हो रही है और न्यायालय हर मामलों में तारीख पर तारीख दे रही है। बृहस्पतिवार को दीवानी बार के अधिवक्ताओं ने चर्च तिराहे पर जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के चलते आंदोलन स्थल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। वहीं जिन्हें दूसरे रास्तों की जानकारी थी वे उधर से जाने को मजबूर हुए। इस दौरान अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, मंत्री जयप्रकाश यादव, रविंद्र यादव, राजेश पराशर, अशोक सिंह, आनंद श्रीवास्तव, दयाराम यादव, केपी अस्थाना, जितेंद्र यादव, ओम प्रकाश मिश्रा समेत समस्त अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेजवां : फूलपुर तहसील बार के अधिवक्ताओं ने भी अध्यक्ष लालचंद यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर महेंद्रयादव, रामनरायन यादव,सैयद शमीम अहमद, विमलेश, ओमप्रकाश चौहान, इश्तियाक, अंगद, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed