फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Advocates boycotted work in protest against lathicharge

Azamgarh News: लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार

Fri, 08 Nov 2024 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Advocates boycotted work in protest against lathicharge
आजमगढ़। गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जारी आंदोलन को लेकर दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने संघ के सभागार में शुक्रवार को बैठक की। जिसमें अधिवक्ताओं ने घटना के विरोध में न्यायिक कार्य के बहिष्कार का निर्णय लिया। साथ ही इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से जनपद न्यायाधीश गाजियाबाद को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने लाठीचार्ज की घटना की निंदा करते हुए कहा कि जनपद न्यायाधीश द्वारा पुलिस फोर्स बुलाकर अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज कराया जाना नैतिक मूल्यों के विपरीत है। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय व संचालन आनंद श्रीवास्तव ने किया। इसी क्रम में सेंट्रल बार एसोसिएशन और जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अपनी- अपनी बैठक कर गाजियाबाद की घटना की निंदा की। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव, मंत्री रामनयन यादव, सेंट्रल बार के अध्यक्ष जयप्रकाश राय व मंत्री शेषमणि तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed